पीएम मोदी के सामने नेतन्‍याहू को याद आई अपनी 30 वर्ष पुरानी डिनर डेट

जेरूसलम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला इजरायल दौरा अब खत्‍म होने को है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू पूरे दौरे पर हर कदम उनके साथ रहे। जहां नेतन्‍याहू ने पूरी कोशिश की कि भारतीय पीएम के पहले दौरे को सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए वहीं उन्‍होंने पीएम मोदी के इस दौरे को एक पर्सनल टच भी दे दिया। बुधवार को ज्‍वॉइन्‍ट प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नेतन्‍याहू ने पीएम मोदी के सामने अपनी पहली डिनर डेट को याद किया।

पीएम मोदी के सामने नेतन्‍याहू को याद आई अपनी 30 वर्ष पुरानी डिनर डेट

पत्‍नी सारा थी गर्लफ्रेंड

नेतन्‍याहू ने तीन वर्ष पहले पीएम मोदी के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्‍होंने पीएम मोदी के सम्‍मान में बुधवार को एक प्राइवेट डिनर का आयोजन किया था। इस दौरान उन्‍होंने तेल अवीव के एक भारतीय रेस्‍टोरेंट में अपनी डिनर डेट को भी याद किया जो 30 वर्ष पहले हुई थी। इस समय सारा उनकी गर्लफ्रेंड थीं और अब वह नेतन्‍याहू की तीसरी पत्‍नी हैं। नेतन्‍याहू ने कहा, 'कल मैंने रीना पुष्‍कराना से कहा, जो इस रेस्‍टोरेंट की मालकिन हैं, कि वह पीएम मोदी के लिए खाना पकाए। यह खाना भी वाकई काफी स्‍वादिष्‍ट है।' रीना को तेल अवीव में 'करी क्‍वीन' के नाम से जानते हैं और उनकी रेस्टोरेंट की एक चेन है। इजरायली पीएम ने भारतीय मूल की गायिका लियोरा इसैक के बारे में भी बात की। लियोरा ने नेतन्‍याहू के घर पर हुए प्राइवेट डिनर के दौरान परर्फॉ किया था। नेतन्‍याहू ने कहा, 'उन्‍होंने काफी सुंदर गीत गाया न सिर्फ हिंदी में बल्कि हिब्रू में भी।' नेतन्‍याहू ने आगे कहा, 'आप और मैं दुनिया को बदल देंगे।'

Recommended Video

    भारत और इजरायल की शादी

    नेतन्‍याहू ने भारत और इजरायल के बीच संबंधों को याद करते हुए कहा कि भारत और इजरायल दुनिया को बदल रहे हैं। उन्‍होंने कहा, 'यह एक ऐसी शादी है जो स्‍वर्ग में तय हुई लेकिन अब जमीन पर पूरी हो रही है।' गुरुवार को पीएम ने इजरायली पीएम नेतन्‍याहू के साथ हाइफा शहर में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी इजरायल से जर्मनी के हैम्‍बर्ग के लिए रवाना होंगे और यहां पर वह जी-20 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेंगे। बुधवार को पीएम मोदी ने इजरायल में बसे भारतीयों को संबोधित किया। इसके अलावा उन्‍होंने 26/11 आतंकी हमले में जिंदा बचे बच्‍चे बेबी मोशे से भी मुलाकात की। बेबी मोशे की उम्र आज 11 वर्ष है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+