Israel-Palestine Updates: इजरायल के शार हानेगेव क्षेत्र के मेयर की मौत, हमास आतंकवादियों से लड़ने में गई जान
फिलिस्तीनी संगठन हमास ने इजराइल के कई शहरों पर रॉकेट अटैक कर दिया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव, स्देरोट और अश्कलोन शहर में रॉकेट दागे।
इस बीच गाजा पट्टी से हमले में इजराइल के शार हनेगेव मेयर की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि शार हानेगेव क्षेत्रीय परिषद के प्रमुख ओफिर लिबस्टीन आज सुबह हमास आतंकवादियों के साथ लड़ाई के दौरान मारे गए।

परिषद का कहना है, "ओफिर की मौत तब हुई जब वह आतंकवादी हमले के दौरान एक शहर की रक्षा करने गया था।" परिषद के उप प्रमुख योसी केरेन वर्तमान में उनकी जगह भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इसका बदला लेंगे।
इस बीच हमास ने दावा किया है कि उन्होंने इजराइल पर 5,000 रॉकेट्स से हमला किया है। वहीं, इजराइल की सेना का कहना है कि गाजा पट्टी से 2,200 रॉकेट फायर किए गए। इजरायली सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी का कहना है कि सुबह 6:30 बजे से इजरायल में 2,200 से अधिक रॉकेट दागे गए हैं।
हगारी ने कहा कि हमास के सदस्यों ने जमीन, समुद्र और हवा से घुसपैठ की। ये रॉकेट रिहायशी इमारतों पर गिरे हैं। 5 लोगों की मौत हो गई है। 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
आपको बता दें कि हमास का ये हमला ऐसे समय हो रहा है जब सऊदी अरब और इजराइल के बीच समझौता बेहद करीब है। सऊदी अरब इजरालय को मान्यता देने पर लगभग सहमत हो गया है। इससे पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि वो इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने के बेहद करीब हैं।












Click it and Unblock the Notifications