इजराइल के सबसे विनाशक हमले में दक्षिणी गाजा तबाह, हमास के मिटने तक ऑपरेशन... नेतन्याहू की 'आखिरी कसम'
Israel Launches Most Intense Operation in Southern Gaza: पांच हफ्ते पहले हमास को खत्म करने के लिए अपना सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से इजरायल की सेना ने दक्षिणी गाजा के मुख्य शहर पर हमला कर दिया है और यहां सबसे भीषण लड़ाई चल रही है। युद्धक विमानों की मदद से इजरायली सेना मंगलवार को दक्षिणी गाजा में खान यूनिस के केंद्र तक पहुंच गई और शहर को भी घेर लिया है।
इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक में कहा मंगलवार को एक्स पर पोस्ट में कहा है, कि "आईडीएफ जबालिया, शुजैय्या और खान यूनिस के इलाकों में हमास के गढ़ों में को खत्म कर रहा है, आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर रहा है और हमास के आतंकवादियों को खत्म कर रहा है। इसके अलावा, हमारी सेना ने पिछले दिनों जबालिया में केंद्रीय हमास के ठिकानों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है, साथ ही हथियारों और आतंकवादी बुनियादी ढांचे का भी पता लगा लिया है, जिनमें से कुछ एक स्कूल सहित नागरिक इमारतों में पाए गए हैं।"

दक्षिणी गाजा में सबसे भीषण ऑपरेशन
वहीं, हमास की सशस्त्र शाखा, अल क़सम ब्रिगेड ने कहा है, कि उसके लड़ाके इसराइलियों के साथ हिंसक झड़पों में लगे हुए हैं। इजरायली सेना के दक्षिणी कमान के कमांडर जनरल यारोन फिंकेलमैन ने एक बयान में कहा, "जमीनी ऑपरेशन की शुरुआत के बाद से हम सबसे खतरनाक दिन में हैं।"
पिछले हफ्ते इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम टूटने के बाद से ये सबसे भीषण लड़ाई थी। फ़िंकेलमैन ने कहा, कि इज़रायली सेना ने जबालिया, एक बड़े शहरी शरणार्थी शिविर और उत्तरी गाजा में गाजा शहर के बगल में हमास के गढ़ और शहर के पूर्व में शुजैय्या में भी लड़ाई लड़ रही है।
हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा है, कि उसने मंगलवार को आठ इजरायली सैनिकों को मार डाला या घायल कर दिया और 24 सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया है। एक इज़रायली सैन्य वेबसाइट ने मंगलवार को दो सैनिकों की मौत और ज़मीनी कार्रवाई शुरू होने के बाद से अब तक 83 सैनिकों की मौत की लिस्ट जारी की है।
गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है, कि खान यूनिस के उत्तर में दीर अल-बलाह में घरों पर इजरायली हमले में कई नागरिक मारे गए। शुहादा अल-अक्सा अस्पताल के प्रमुख डॉ. इयाद अल-जाबरी ने रॉयटर्स को बताया कि कम से कम 45 लोग मारे गए हैं।

दक्षिणी गाजा में बचने का ठिकाना नहीं
युद्धविराम ख़त्म होने के बाद से, इज़राइल गज़ावासियों को यह बताने के लिए एक ऑनलाइन मानचित्र पोस्ट कर रहा है, कि इजराइली हमलों से बचने के लिए एन्क्लेव के किन हिस्सों को खाली किया जाए।
खान यूनिस के पूर्वी क्षेत्र को सोमवार को चिह्नित किया गया, जहां सैकड़ों हजारों लोग रहते थे, उन्हें इलाके को खाली करते हुए देखा गया है। गाजावासियों का कहना है, कि वहां कोई सुरक्षित जगह नहीं है, बाकी शहर और आश्रय स्थल पहले ही भर चुके हैं, और इजराइल उन क्षेत्रों पर बमबारी कर रहा है, जहां वह लोगों को जाने के लिए कह रहा है।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन राज्य के मिशन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय कानून के साथ इजरायल के "गैर-अनुपालन" पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
पत्र में कहा गया है, कि "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इज़राइल को कानून का मज़ाक उड़ाने की अनुमति नहीं दे सकता।" "सुरक्षा परिषद यह कैसे स्वीकार कर सकती है कि उसके प्रस्तावों पर इज़राइल द्वारा थूका गया है?"
जबकि, इजराइली सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि गाजा पट्टी में हमास की सबसे बड़ी ब्रिगेड के चार बटालियन कमांडर हाल के इजरायली हमलों में मारे गए हैं, जो फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के वरिष्ठ नेताओं में से थे।
इसने यह भी कहा, कि इसने मध्य गाजा सहित हमास की अन्य इकाइयों को "काफ़ी नुकसान पहुंचाया"।
मंगलवार को, हमास के वरिष्ठ अधिकारी ओसामा हमदान ने कहा, कि इज़राइल "गाजा के दलदल में और गहराई तक धंसता जा रहा है।" उन्होंने कहा कि चाहे युद्ध कितना भी लंबा चले, समूह लड़ने के लिए "अच्छी तरह से तैयार" है।












Click it and Unblock the Notifications