इजराइली सेना जमीनी हमले के लिए तैयार, गाजा पट्टी के लोगों के पास सिर्फ 3 घंटा बाकी, कैसे हैं हालात?

इजराइली सेना ने रविवार को गाजा के निवासियों को आखिरी अल्टीमेटम दे दिया है। उन्हें उत्तरी गाजा खाली करने को कहा गया है। उनके पास दक्षिण की ओर बढ़ने के लिए सिर्फ 3 घंटे का वक्त बचा हुआ है।

इजराइली सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर एक बार जमीनी ऑपरेशन लॉन्च हो गया तो फिर वह क्षेत्र 'सक्रिय युद्ध क्षेत्र' में तब्दील हो जाएगा। इजराइल डिफेंस फोर्स पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह गाजा पट्टी पर संयुक्त हमले के लिए तैयार हो चुका है। उसकी थल, वायु और नौसेना एकसाथ मिलकर हमला कर सकती है।

israel assault on gaza

बेंजामिन नेतन्याहू से मिले संकेत, इजराइली सेना ने दिया अल्टीमेटम
इजराइल सेना का यह अल्टीमेटम वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गाजा सीमा पर सैनिकों से मुलाकात के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'और आ रहे हैं।' इस बीच शनिवार पूरी रात इजराइल ने गाजा पर हवाई हमले किए।

उत्तरी गाजा छोड़कर भाग रहे हैं फिलिस्तिनी
इजराइली सेना ने एलान किया है कि उसके हमले में हमास का टॉप कमांडर बिलाल अल-केदरा मारा गया, जो हमास के खूंखार आतंकी शाखा, नुखबा फोर्स का शीर्ष कमांडर था। इससे पहले इजराइली हमले के डर से हजारों फिलिस्तिनियों की उत्तरी गाजा छोड़कर भागने का सिलसिला जारी है। उन्हें डर है कि अगर इजराइल ने जमीनी हमले शुरू कर दिए तो भारी तबाही मच सकती है।

मरने वालों की संख्या 3,500 के पार
वैसे ही हमास के आतंकी हमले के बाद से लेकर इजराइल की जवाबी कार्रवाई में मरने वालों की संख्या 3,500 से पार कर चुकी है। रविवार को इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने फिलिस्तीन के नागरिकों को उत्तरी गाजा छोड़कर दक्षिण की ओर भागने को कहा है।

ट्विटर पर दी 3 घंटे वाली चेतावनी
आईडीएफ की ओर से एक्स (पहले ट्विटर) पर दिए गए एक बयान में कहा गया है, 'हम आपको जानकारी देना चाहते हैं कि आईडीएफ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इस रूट पर कोई ऑपरेशन नहीं करेगा....इस दौरान कृप्या उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर जाने के अवसर का लाभ उठाएं।'

गाजा शहर पर कब्जे की तैयारी में इजराइली सेना
इजराइली सेना की ओर से ताजा बयान में कहा गया है, 'आक्रामक संचालन योजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला को लागू करने की तैयारी....' जानकारी के मुताबिक इजराइल गाजा शहर पर कब्जे के लिए 10,000 सैनिकों को भेजने की योजना बना चुका है।

इजराइल डिफेंस फोर्स ने कहा है, 'हमास ने दुनिया को पहले भी और फिर से दिखाया है कि वे क्या करने में सक्षम हैं। अब आईडीएफ उसका और तगड़ा जवाब देने के लिए तैयार हो चुका है। आतंकवाद के लिए दुनिया में कहीं भी जगह नहीं है।'

इजराइल को 'भयंकर भूकंप' का सामना होगा- ईरान
इस बीच इजराइल की आक्रामक योजाओं के बाद ईरान भी चेतावनियां जारी करने लगा है। इसने कहा है कि अगर इजराइल कथित रूप से 'युद्ध अपराध और जनसंहार' जारी रखता है, तो यह नियंत्रण के बाहर हो सकता है, जिसके 'दूरगामी परिणाम' हो सकते हैं।

ईरान के एक बड़े अधिकारी ने कहा है कि अगर इजराइल ने हमास के नियंत्रण वाली गाजा पट्टी में जमीनी हमले किए तो तेहरान उसमें दखल देगा और इजराइल को 'भयंकर भूकंप' का सामना करन पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+