Israel-Iran War: तीन खूबसूरत राजकुमारियां जो बन सकती हैं ईरान की नई प्रिंसेस! जानिए कौन हैं?
Israel-Iran War: इजरायल ईरान युद्ध के दौरान जिस तरह से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के शासन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अगर इजरायल से जंग के बीच अगर खामेनेई की सत्ता जाती है तो इस मुस्लिम मुल्क पर किसका राज होगा? यह सवाल बोहत महत्वपूर्ण भी है। सत्ता की इस लड़ाई का सम्बन्ध ईरान के इतिहास से जुड़ा हुआ है। अभी ईरान की सत्ता की कुर्सी की दौड़ में सबसे आगे रेजा पहलवी की तीन बेटियां हैं।
राजकुमारियों का बैकग्राउंड
रेज़ा पहलवी ईरान के पूर्व शासक शाह मोहम्मद रज़ा शाह पहलवी के बेटे और ईरान की अंतिम राजशाही पीढ़ी के उत्तराधिकारी हैं। वे ईरान के अंतिम सम्राट थे, जिनका शासन 1941 से 1979 तक रहा। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद उन्हें देश छोड़ना पड़ा। उनका जीवन ईरान की राजनीति, निर्वासन और लोकतंत्र की मांग से जुड़ा हुआ है। ईरान के पूर्व शाह शासक मोहम्मद रेजा शाह पहलवी की तीन बेटियां है। वर्तमान में रेजा पहलवी अपने परिवार के साथ अमेरिका में रह रहे हैं। चार दशक से वह अपने देशवासियों के लिए स्वतंत्रता, लोकतंत्र और मानवाधिकारों के सिद्धांतों का समर्थक कर रहे हैं। पहलवी ईरान के अंदर और बाहर विपक्षी समूहों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखते हैं। साथ ही ईरान की सरकार द्वारा किए जा रहे अनुचित व्यवहार की आलोचना करते भी नज़र आते रहते है। रेजा पहलवी 1979 से निर्वासन में रह रहे हैं। उन्होंने 12 जून 1986 को यास्मीन एतेमाद-अमिनी से विवाह किया, जिससे उनकी तीन बेटियां हैं।

Who is Noor Pahlavi: कौन हैं नूर पहलवी?
रेजा पहलवी की 3 बेटियां हैं, नूर पहलवी, इमान पहलवी और फराह पहलवी। नूर 33 साल, इमान 32 साल और फराह 21 साल की हैं। रेजा पहलवी पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करते हैं। उनकी बेटियां ही उनकी उत्तराधिकारी हैं, वह इसका भी ऐलान कर चुके हैं। सबसे पहले बात करते हैं रेजा की सबसे बड़ी बेटी नूर की, नूर का जन्म अमेरिका के वाशिंगटन में हुआ। नूर ईरान के शाही परिवार की पहली महिला हैं जो राजवंश की उत्तराधिकारी मानी जाती हैं। उन्होंने 2010 में पोटोमैक, मैरीलैंड में द बुलिस स्कूल से हाई स्कूल की डिग्री हासिल की। इसके बाद नूर ने 2014 में वाशिंगटन, डीसी में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में बी।ए। किया। Linkedin के मुताबिक, नूर ने इसके बाद 2020 में कोलंबिया बिजनेस स्कूल से भी MBA की डिग्री भी हासिल की। नूर पहलवी अभी न्यूयॉर्क में Sofreh Capital में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। वह अप्रैल, 2025 से इस कंपनी में काम कर रही हैं। नूर सोशल मीडिया स्टार भी हैं। वह इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं
तीसरी राजकुमारी को राजकुमार का इंतजार
दूसरे नंबर पर इमान पहलवी (Iman Pahlavi) आती हैं। उनका जन्म 12 सितंबर, 1993 को हुआ। इमान पहलवी वर्तमान में न्यूयॉर्क शहर में अमेरिकन एक्सप्रेस के लिए काम करती हैं। उन्होंने हाल ही में अमेरिका के बिजनेसमैन ब्रैडली शेरमेन से शादी की है। दोनों की पहली मुलाकात 2017 में एक दोस्त के जरिए हुई थी। शादी के बंधन में बांधने से पहले ही दोनों एक दूसरे को चार साल से डेट कर रहे थे। इससे पहले इमान ने अगस्त 2023 में शेरमन के साथ अपनी सगाई की घोषणा कर दी थी। रेजा पहलवी की आखरी और तीसरी सबसे छोटी बेटी का नाम फराह पहलवी-2 (Farah Pahlavi-2) है। फराह पहलवी का जन्म 17 जनवरी 2004 को वाशिंगटन में हुआ था। अभी वह 21 साल की हैं। तीनों बहनें वॉशिंगटन डी।सी। और न्यूयॉर्क में ही रहती हैं। उनका पालन-पोषण अमेरिकी संस्कृति के बीच हुआ, लेकिन उन्होंने अभी भी ईरानी संस्कृति और भाषा (फारसी) से जुड़ाव बनाए रखा है।
तीसरी राजकुमारी को राजकुमार का इंतजार
ईरान-इजरायल युद्ध के बारे में जिस तरह रोजाना खबरे सामने आ रही हैं। इसने सत्ता के नए दावेदारं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां ईरान के पूर्व शासक के बेटे रेजा पहलवी और उनकी बेटियों को नए चेहरे के रूप में देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर अयातुल्ला अली खामेनेई के निर्वासित भतीजे महमूद मोरादखानी के इंटरव्यू ने भी लोगो को चौंका दिया हैं। खामेनेई के निर्वासित भतीजे महमूद मोरादखानी भी ईरान के एक नए नेता के रूप में उभर रहे हैं। अब आगे ईरान का भविष्य क्या है तथा सत्ता की कुर्सी कौन संभालेगा यह तो वक़्त आने पर ही पता चल पाएगा।
आपको हमारी यह खबर कैसी लगी हमें नीचे कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications