Israel Iran War: ईरान का गैस पाइपलाइन से लेकर रिफाइनरी तक खाक, 5 प्वाइंट में जानें कितना हुआ नुकसान

Israel Iran War: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष में दोनों ही देशों को नुकसान हो रहा है। इजरायल के सटीक हमलों ने ईरान को भारी चोट पहुंचाई है। यरुशलम और तेल अवीव जैसे शहरों में शनिवार और रविवार को हर वक्त सायरन की आवाज गूंजती रही है। तेहरान में भी इजरायल के हमले का असर साफ दिख रहा है। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट कर दिया है कि ईरान पर हमले और तेज होंगे। अब तक के हमलों और संघर्ष की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि ईरान की रीढ़ चरमरा गई है। जानें खामनेई के देश को कितना नुकसान हुआ।

Israel Iran War: खामनेई के देश को भारी नुकसान

1) इजरायल लगातार चुन-चुनकर सटीक ठिकानों पर हमले कर रहा है। ईरान के कई न्यूक्लियर संयंत्रों पर हमला करने के बाद अब उसने ईरान के तेल डिपो और गैस रिफाइनरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है।

Israel Iran War

यह भी पढ़ें: Iran Israel War: ईरान की ताकत को कम आकंना पड़ेगा भारी? मिसाइल से लेकर टॉरपीडो तक का है पूरा जखीरा

2) इस्फहान परमाणु साइट को क्षति

इजरायल की स्ट्राइक ने इस्फहान के परमाणु परिसर के चार महत्वपूर्ण भवनों को क्षतिग्रस्त किया है। इन चारों बिल्डिंग में ही यूरेनियम रूपांतरण केंद्र और ईंधन प्लेट निर्माण संयंत्र था। इन इमारतों के बर्बाद होने से ईरान के लिए आगे युद्ध चलाना बहुत मुश्किल साबित हो सकता है।

3) दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र में उत्पादन बाधित

इजरायल की कोशिश ईरान को संसाधनों के स्तर पर भी पंगु बना देने की है। पहली बार ईरानी तेल-गैस बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया है। इजरायली स्ट्राइक की वजह से पार्स (South Pars) गैस फील्ड की प्रदूषण इकाई में आग लग गई है। इसकी वजह से 1200 क्यूबिक मीटर गैस उत्पादन बंद हो गया है। इससे ईरान के सामान्य जनजीवन पर भी गहरा असर हो सकता है।

4) ईरान के सैन्य ठिकाने हुए तबाह

इजरायली हमलों में ईरान के विभिन्न सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है। इसमें बिड गानेह बैलिस्टिक मिसाइल बेस, खोमेइन मिसाइल बेस, आईआरजीसी 216वां आर्मर्ड ब्रिगेड डिपो (जांजान), सर्दाश्त नेवल बेस और अबादन नेवल बेस शामिल हैं। साथ ही, कई रडार और मिसाइल लॉन्च संरचनाएं नष्ट कर दी गई हैं। इजरायली हमले इतने सटीक रहे हैं कि नटांज के ऊपर के इमारतों, पायलट प्लांट और विद्युत उपसंरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान का फोर्डो और खोन्दाब जैसे ठिकाने अभी सुरक्षित हैं, लेकिन इजरायल इन्हें भी निशाना बना रहा है।

यह भी पढ़ें: Iran Israel War: बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ईरान को दिया मदद का वादा

5) प्रमुख सैन्य अधिकारियों और वैज्ञानिकों की मौत

इजरायली हमले में ईरान के वरिष्ठ अधिकारी, टॉप सैन्य कमांडर, खामनेई के राइट हैंड समेत कई परमाणु वैज्ञानिक मारे गए हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई के बेहद करीबी और राइट हैंड कहे जाने वाले अली शामखानी की मौत हो गई है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख कमांडर हुसैन सलामी की भी मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+