Israel Iran War: भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी किया 24x7 हेल्पलाइन नंबर, एडवाइजरी में दी हिदायत
Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक अहम् कदम उठाया है। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने इजरायल में रह रहे या यात्रा पर गए भारतीयों के लिए एक 24x7 हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।
दूतावास के अनुसार, किसी भी इमरजेंसी में, सुरक्षा संबंधी चिंता, या आवश्यक जानकारी के लिए भारतीय नागरिक सीधे संपर्क कर सकते हैं।

भारत सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
मौजूदा हालात में यह हेल्पलाइन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। भारतीय नागरिक +972-54-7520711 पर कॉल करके दूतावास से मदद प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास से 24x7 हेल्पलाइन (+972-54-7520711, +972-54-2428378) या ईमेल ([email protected]) पर संपर्क कर सकते हैं। दूतावास संबंधित अधिकारियों से निरंतर जुड़ा हुआ है और ज़रूरत पड़ने पर अपडेट जारी करता रहेगा।
भारतीय नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
भारत सरकार ने इजरायल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षा सलाह जारी की है। यह चेतावनी इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए कथित हमलों के तुरंत बाद जारी की गई है, जिससे क्षेत्र में स्थिति और गंभीर हो गई है।
- नागरिकों को अपने निवास या कार्यस्थल के नज़दीक नामित आश्रयों के पास रहने और सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखने की सलाह दी गई है। अगली सूचना तक इज़राइल के भीतर सभी गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें। अद्यतन निर्देशों के लिए https://oref.org.il/eng देखें।
- इजरायल में मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनज़र, सभी भारतीय नागरिकों को हर समय विशेष सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। उन्हें इजरायल के अधिकारियों व होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए। स्थानीय समाचारों, आधिकारिक घोषणाओं और इमरजेंसी अलर्ट्स पर भी नियमित नज़र रखने को कहा गया है।
- भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए बेहद सतर्क रहें और मौजूदा हालात का ध्यान रखें।
- जारी सलाह में भारतीय नागरिकों को सभी अनावश्यक यात्रा टालने और विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों या संघर्ष-प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
- इसके अलावा, उन्हें स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है।
- इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों से दूतावास के साथ अपना पंजीकरण कराने की अपील की है।
- यह कदम सुनिश्चित करेगा कि आपात स्थिति में दूतावास आसानी से उन तक पहुँच सके और आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्रदान कर सके। यह रजिस्ट्रेशन दूतावास के इमरजेंसी संपर्क नंबरों पर भी नज़र रखने में मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications