Israel-Iran War: स्ट्राइक में ईरान के 48 नेता मारे गए, ट्रंप ने नई लीडरशिप को लेकर किया बड़ा दावा
Israel-Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल की संयुक्त स्ट्राइक में 48 नेता मारे गए हैं। उन्होंने इस ऑपरेशन को सफल और अपेक्षा से तेज बताया। ट्रंप का यह भी कहना था कि ईरान का नया नेतृत्व अब अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार है।
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया कि उन्हें मिल रही सफलता पर "किसी को विश्वास नहीं हो रहा है", जिसमें "एक ही झटके में 48 नेता हट गए" और प्रक्रिया "तेजी से आगे बढ़ रही है"।

CNBC से बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि ईरान में अमेरिकी सैन्य अभियान निर्धारित समय से आगे और बहुत अच्छी तरह से प्रगति कर रहा है।
ट्रंप बोले- ईरान ने बातचीत की जताई है इच्छा
राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के नए नेतृत्व ने वॉशिंगटन से बातचीत की इच्छा जताई है, जिसमें उनकी सहमति भी शामिल है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, 'द अटलांटिक' को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "ईरान के नए नेता बातचीत करना चाहते हैं और मैं बातचीत के लिए सहमत हो गया हूं।"
ट्रंप बोले- ईरान को समझौता पहले कर लेना चाहिए था
उन्होंने ईरानी शासन पर पहले "चालाकी" दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें यह समझौता बहुत पहले कर लेना चाहिए था। ट्रंप के मुताबिक, "वहां के लोग सड़कों पर खुशी से झूम रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ बहुत सारे बम भी गिर रहे हैं।"
ये बयान अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की कथित हत्या के बाद बढ़ते तनाव के बीच आए हैं। इसे 1979 की क्रांति के बाद ईरान के इतिहास की अहम घटनाओं में गिना जा रहा है।
हमले के जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट को बनाया निशाना
इसके जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों व ठिकानों को निशाना बनाया। ट्रंप ने इन हमलों का उद्देश्य उस शासन से निपटना बताया था, जिसे उन्होंने 'इतिहास के सबसे हिंसक शासनों में से एक' कहा। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो आवास से उन्होंने इस अभियान की निगरानी की, जो उनके अनुसार 'न केवल अमेरिका बल्कि दुनिया के लिए' भी ज़रूरी था।












Click it and Unblock the Notifications