Israel Hamas War: अल-अक्सा मस्जिद में घुसे नेतन्याहू के मंत्री कहा- 'अब हमारा है टेंपल माउंट', तिलमिलाए अरब

Israel Hamas War: यरूशलेम में इज़राइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर ने बुधवार सुबह टेंपल माउंट पर प्रार्थना का नेतृत्व किया और कहा कि "अब टेंपल माउंट हमारा है।" बेन-ग्विर ने डोम ऑफ द रॉक श्राइन के सामने कहा, "भयानक नरसंहार को दो साल हो चुके हैं, और अब हम टेंपल माउंट पर विजयी हैं।" उनके कार्यालय द्वारा साझा फुटेज में वह सुकोट त्योहार के दूसरे दिन यहूदी लोगों के साथ प्रार्थना करते नजर आए।

टेंपल माउंट का धार्मिक महत्व और बदलती स्थिति

टेंपल माउंट यहूदियों और मुसलमानों दोनों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व वाला स्थल है। यह कभी यहूदी मंदिरों का स्थान था, जबकि अब यहां अल-अक्सा मस्जिद और डोम ऑफ द रॉक स्थित हैं। इज़राइल और जॉर्डन के बीच बनी व्यवस्था के तहत यहूदियों को यहां प्रार्थना करने की अनुमति नहीं है। हालांकि, पिछले एक साल में स्थिति बदली है और अब पुलिस यहूदियों को डोम ऑफ द रॉक के पास प्रार्थना की अनुमति दे रही है।

Israel Hamas War

बेन-ग्विर और विवाद

बेन-ग्विर लगातार यह कहते रहे हैं कि उनकी नीति टेंपल माउंट पर यहूदी प्रार्थना की अनुमति देना है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर प्रार्थना के वीडियो साझा करते हुए कहा कि "अब टेंपल माउंट हमारा है।" इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से हमास को जड़ से खत्म करने की अपील की।

भड़क उठे मुस्लिम देश

हमास ने बेन-ग्विर की यात्रा की कड़ी निंदा की और इसे "जानबूझकर भड़काने वाला कदम" बताया। अरब देशों के संगठन ने कहा कि यह यात्रा अल-अक्सा मस्जिद पर नियंत्रण करने की इज़रायली मंशा का संकेत है। सऊदी अरब ने भी इसे "अल-अक्सा मस्जिद की पवित्रता पर हमला" बताते हुए विरोध दर्ज कराया और कहा कि यह कदम इज़रायली कब्जे की नीति को साफ-साफ दिखाता है।

पहली बार कोई इजरायली मंत्री टेंपल माउंट में घुसा

बेन-ग्विर को 8 अक्टूबर 2025 को यरूशलेम के पुराने शहर में टेंपल माउंट में प्रवेश करते हुए देखा गया। इससे पहले वे अगस्त में तिशा बी'अव के मौके पर भी यहां पहुंचे थे। वे खुले तौर पर टेंपल माउंट पर प्रार्थना करने वाले पहले सरकारी मंत्री हैं, जिससे एक लंबे समय से चली आ रही रोक टूटी।

नियंत्रण जॉर्डन के पास, सुरक्षा इज़राइल के हाथों में

हालांकि परिसर का प्रशासन जॉर्डन के इस्लामिक वक्फ के पास है, लेकिन इसके प्रवेश द्वार की सुरक्षा इज़रायली पुलिस के हाथों में है। यहूदी आगंतुकों को पुलिस की निगरानी में परिसर में ले जाया जाता है। फिलहाल प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

क्या परेशान हो सकते हैं नेतन्याहू?

बेन-ग्विर के उत्तेजक बयानों और टेंपल माउंट पर यहूदी प्रार्थना को बढ़ावा देने के प्रयासों ने पहले भी नेतन्याहू को असहज किया है। नेतन्याहू ने अक्सर स्पष्ट किया है कि "यथास्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।" इसके अलावा, कई यहूदी धार्मिक नेता टेंपल माउंट की यात्रा को वर्जित मानते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि पवित्र भूमि पर अनुष्ठानिक रूप से अपवित्र अवस्था में चलना अनुचित है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+