Israel Hamas War: गाजा पर शिकंजा कसने की तैयारी में इज़राइल, पूरी पट्टी पर नियंत्रण की योजना उजागर
Israel Hamas War: इज़रायल ने हमास के खिलाफ एक बार फिर से कार्रवाई तेज कर दी है।इज़रायल लगातार हमास के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा है। इज़रायली डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोषानी ने सोमवार को एक वीडियो संदेश के ज़ारी किया। जिसमें उन्होंने अपने इस अभियान का नाम 'ऑपरेशन गिदओन्स चारियट' बताया। वहीं इसी वीडियो में उन्होंने अपने इस अभियान का उद्देश्य की जानकारी दी।

दक्षिणी गाज़ा में अभियान तेज
IDF के प्रवक्ता की ओर से जारी किए गए वीडियो में 'ऑपरेशन गिदओन्स चारियट' (Gideon's Chariot) के प्रमुख उद्देश्यों और प्रगति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, IDF की ज़मीनी सेनाएं उत्तरी और दक्षिणी गाज़ा में अपने अभियान को तेज़ कर चुकी हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल शोषानी ने कहा, '7 अक्टूबर के नरसंहार के बाद हमारा मिशन साफ है बंधकों को घर वापस लाना और हमास की सैन्य तथा प्रशासनिक क्षमताओं को पूरी तरह नष्ट करना।' उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह के दौरान इज़रायली वायुसेना ने 670 से अधिक हमास के ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें सुरंगें, हथियारों के ठिकाने, एंटी-टैंक यूनिट्स और आतंकी शामिल हैं।
ऑपरेशन के चार प्रमुख उद्देश्य इस प्रकार हैं
1. जो लोग हमास के जुड़े नहीं है उन लोगों को अग्रिम चेतावनी देना, ताकि वे सुरक्षित स्थानों पर जा सकें।
2. युद्ध क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करना।
3. इज़रायली नागरिकों की रक्षा करना।
4. हमास के नेतृत्व और क्षमताओं को नष्ट करना।
'अभियान एक रात में समाप्त नहीं होगा'
लेफ्टिनेंट कर्नल शोषानी ने कहा कि दर्जनों आतंकियों को मार गिराया गया है और वायु सेना लगातार सटीक हमले कर रही है। उन्होंने आगे कहा, 'यह अभियान एक रात में समाप्त नहीं होगा, लेकिन हम तब तक लड़ेंगे जब तक हमारे बंधकों को मुक्त नहीं करवा लिया जाता।' अल जज़ीरा ने रविवार को रिपोर्ट किया था कि इज़रायली सेना ने आधिकारिक तौर पर गिदओन्स चारिय अभियान की शुरुआत की पुष्टि कर दी है। यह ऑपरेशन दक्षिणी कमांड के नियमित और रिजर्व सैनिकों द्वारा संचालित किया जाएगा, जिन्हें वायु सेना का समर्थन प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें Israel Vs Houthis: 20 हजार किलोमीटर दूर इजरायल ने कैसे की एयर स्ट्राइक, क्यों किसी को नहीं चला पता?
गाज़ा पर पूरी तरह कब्जा करना है उद्देश्य
टाइम्स ऑफ इज़रायल की रिपोर्ट के अनुसार, 'IDF की दक्षिणी कमांड के सैनिक इज़रायली नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और युद्ध के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अभियान जारी रखेंगे। इज़रायली अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य गाज़ा पर पूरी तरह कब्जा करना, फिलिस्तीनी नागरिकों को गाज़ा पट्टी के दक्षिण की ओर स्थानांतरित करना, हमास पर हमला करना और उन्हें मानवीय सहायता पर नियंत्रण से रोकना है।
ये भी पढ़ें Israel Fire: इज़राइल में लगी भीषण आग में किसका हाथ? गिरफ्तार शख्स से खुलेगा बड़ा राज!












Click it and Unblock the Notifications