येरूशलम में अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन के लिए इजरायल जा सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए बयान से इस तरफ इशारा किया है कि वह इजरायल के येरूशलम में अमेरिकी दूतावास की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने जा सकते हैं।
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए बयान से इस तरफ इशारा किया है कि वह इजरायल के येरूशलम में अमेरिकी दूतावास की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने जा सकते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने येरूशलम में अमेरिका के नए दूतावास की बिल्डिंग के निर्माण में आ रही एक बिलियन डॉलर की लागत को कम कर दिया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह दूतावास की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के लिए अगले माह येरूशलम जा सकते हैं। ट्रंप ने यह बात जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल से मुलाकात के बाद व्हाइट हाउस मीडिया कॉन्फ्रेंस के समय कही।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैं येरूशलम जा सकता हूं और मुझे इस पर काफी गर्व है।' उन्होंने कहा कि येरूशलम एक ऐसा विषय रहा है जिस पर पिछले कई वर्षों से वादा किया जाता रहा है। आपको बता दें कि अमेरिका ने जेरूशलम को इजरायल की राजधानी माना है। ट्रंप के मुताबिक अमेरिका के कई राष्ट्रपतियों की ओर से येरूशलम को राजधानी बनाने का वादा किया था लेकिन किसी ने भी इसे पूरा करने की हिम्मत नहीं दिखाई थी। ट्रंप ने कहा कि येरूशलम में अमेरिकी दूतावास खुलने के लिए तैयार हो रहा है और वह इस बारे में भी लोगों को बताना चाहते हैं क्योंकि कई लोग हैं जो इसे देखना चाहते हैं लेकिन बाकी लोग इस पर सिर्फ बिलियन डॉलर खर्च करना चाहते थे। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी सरकार ने दूतावास में आने वाले खर्च को बहुत कम कर दिया है।
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications