Isarel-Hamas War: याह्या सिनवार को मारते ही गाजा युद्ध खत्म करने का ऐलान कर देंगे नेतन्याहू?
Isarel-Hamas War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गाजा संघर्ष को खत्म करने की घोषणा करने का भारी दबाव है, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हैं।
युद्ध विराम समझौते को अंतिम रूप देने के मकसद से हाल ही में काहिरा में हुई बैठक में कोई ठोस परिणाम नहीं निकल सका। हमास ने युद्धविराम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और पिछले प्रस्तावों के लिए अपने समर्थन को दोहराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब युद्ध विराम के लिए नए रास्ते की तलाश में बातचीत जारी रहेगी।

अमेरिका की युद्धविराम की कोशिश
अमेरिका ने कहा है, कि संकट को हल करने के लिए बाइडेन प्रशासन अथक प्रयास कर रहा है। उन्होंने तनाव को और बढ़ने से रोकने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए अपने संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन को इजराइल भेजा है। रविवार को, इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव काफी भड़क गया और दोनों के बीच युद्ध शुरू होते होते बचा, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है।
ईरान ने एक बयान जारी कर कहा है, कि वह तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, लेकिन इससे डरता भी नहीं है। ईरान ने हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या के लिए इजराइल को दोषी ठहराया है और सोची-समझी प्रतिक्रिया देने की कसम खाई है। इससे पहले से ही अस्थिर क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
नेतन्याहू का रुख और बंधक स्थिति
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइली वार्ताकारों के साथ बातचीत के दौरान फिलाडेल्फिया कॉरिडोर पर नियंत्रण बनाए रखने पर जोर देते हुए, तर्क दिया है, कि हमास इसके माध्यम से हथियारों की तस्करी करता है।
दूसरी तरफ गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजराइली बंधकों के परिवारों ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर कैदियों की अदला-बदली के सौदे में बाधा डालने का आरोप लगाया है। लेकिन नेतन्याहू का कहना है, कि जब तक हमास के खिलाफ पूरी जीत नहीं हो जाती, तब तक वह युद्ध समाप्त नहीं करेंगे, भले ही कोई समझौता हो जाए।
हमास ने वार्ता में प्रगति की कमी के लिए नेतन्याहू को बार-बार दोषी ठहराया है और उन पर आरोप लगाया है, कि जब भी कोई सौदा करीब लगता है, तो वे नई मांगें थोप देते हैं। आलोचकों का तर्क है, कि युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है, जिसमें हजारों लोगों की मौत हुई है और इजराइल की अर्थव्यवस्था में संकट पैदा हो गया है।

याह्या सिनवार को मारना है इजराइल का मकसद
7 अक्टूबर को हमास ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था और उसके बाद इजराइल ने गाजा पट्टी पर हमला किया था। पिछले 10 महीने की लड़ाई में इजराइल ने हमास के करीब करीब सभी बड़े नेताओं को मार दिया है। पिछले महीने हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी।
लेकिन अभी तक याह्या सिनवार बचा हुआ है, जो 7 अक्टूबर को इजराइल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड है। ये अभी भी छिपा हुआ है और इस्माइल हानिया की हत्या के बाद इसे ही हमास का प्रमुख बनाया गया है।
ऐसी अटकलें हैं कि नेतन्याहू युद्ध की समाप्ति की घोषणा करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की तलाश में हैं, और माना जा रहा है, कि हमास के नए नेता याह्या सिनवार को पकड़कर या मारकर, जो अभी तक चूहे की तरफ छिपा हुआ है, युद्ध विराम का ऐलान किया जाएगा। वार्ता में प्रगति की कमी ने शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करने वाली एजेंसियों के बीच निराशा पैदा कर दी है।
चल रहे संघर्ष का दोनों पक्षों पर असर पड़ रहा है और इसका कोई स्पष्ट समाधान नजर नहीं आ रहा है। बढ़ते तनाव और बढ़ती हिंसा के बीच साझा आधार खोजने के प्रयासों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की पैनी नजर है।
कौन है हमास का नया चीफ याह्या सिनवार
गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस के एक शरणार्थी शिविर में जन्मे 61 वर्षीय सिनवार को फिलिस्तीनियों के बीच एक क्रूर नेता और इजरायल के कट्टर दुश्मन के रूप में जाना जाता है। उसे 2017 में गाजा में हमास का नेता चुना गया था। उसने अपना आधा वयस्क जीवन इजराइली जेलों में बिताया है, जिसमें 1988 में चार फिलिस्तीनियों की हत्या भी शामिल है, जिसे उसने इजराइल का मददगार होने का आरोप लगाकर मार डाला था।
चूंकि सिनवार का परिवार उन हजारों फिलिस्तीनी अरबों में से एक था, जिन्हें इजराइल के निर्माण के समय युद्धों के दौरान भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था, इसलिए उनके मन में इजराइल को लेकर गहरी नफरत है और 1987 में जब हमास का निर्माण हुआ, तो वो उसमें फौरन शामिल हो गया। उसे दो इजराइली सैनिकों के अपहरण और हत्या की योजना बनाने और चार फिलिस्तीनियों की हत्या के आरोप में लगातार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
इजराइली खुफिया एजेंसी शिन बेट के एक पूर्व अधिकारी माइकल कोबी, जिन्होंने जेल में सिनवार से 180 घंटे तक पूछताछ की थी, उन्होंने कहा, कि वह डराने और आदेश देने की अपनी क्षमता के लिए स्पष्ट रूप से अलग था। उन्होंने कहा, कि "जब मैंने उससे पूछा, कि उसने शादी क्यों नहीं की है, तो उसने मुझसे कहा, कि हमास ही मेरी पत्नी है, हमास मेरा बच्चा है। मेरे लिए हमास ही सब कुछ है।"
कोबी ने सिनवार को इजराइल के विनाश और यहूदियों की हत्या के लिए समर्पित बताया। वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने उसे "मनोरोगी" बताया है और कहा, कि "मुझे नहीं लगता कि वह वास्तविकता को जिस तरह से समझता है, वह ज्यादा तर्कसंगत और व्यावहारिक आतंकवादियों के समान है"।












Click it and Unblock the Notifications