72 घंटे थमा रहेगा गाजा में खूनी संघर्ष, युद्धविराम पर राजी हुए इजरायल-हमास

लिहाजा, संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के दवाब के बाद आखिरकार इजरायल और गाजा पट्टी में मौजूद आतंकी हमास ने संघर्षविराम पर समर्थन के लिए राजी हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने गुरुवार को इस लेकर एक संयुक्त बयान जारी किया।
72 घंटे का युद्धविराम
बयान के मुताबिक आज गाजा के स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 8 बजे से संघर्ष विराम लागू हो जाएगा और यह 72 घंटे तक चलेगा। इस दौरान इजरायल की सेना गाजा के जिन इलाकों में है वहीं रहेगी।
वहीं मिस्र की राजधानी काहिरा में आगे के हालात को लेकर इजरायल और फिलिस्तीन के बीच बातचीत भी शुरू होने जा रही है।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायल की ओर से किए गए हमलों में अभी तक 1427 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है। जबकि 7, 000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में ज्यादातर आम नागरिक हैं। इस लड़ाई की वजह से हजारों लोगों को अपने मकान छोड़ने पडे हैं। वहीं इस लड़ाई में तीन नागरिकों समेत 56 इजरायली सैनिकों की मौत हुई है और चार सौ अन्य घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications