Israel Elections Results Live: इजरायल में 99 फीसदी मतों की गिनती पूरी, 64 सीटों पर आगे लिकुड गठबंधन
बेंजामिन नेतन्याहू का दक्षिणपंथी-धार्मिक गुट अभी तक की वोटों की गिनती में आगे चल रहा है और मौजूदा रूझानों के आधार पर 69 सीटों तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Israel Elections Results (इजरायल आम चुनाव) Live Updates in Hindi: इजरायल लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है और सेन्ट्रल इलेक्शन कमेटी के मुताबिक, अभी तक लगभग 99 प्रतिशत मतों की गिनती हो चुकी है। जिसमें पूर्व इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। अभी तक के चुनावी परिणाम में बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और गठबंधन 65 सीटों पर आगे चल रही है और एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है, कि नेतन्याहू और उनके गठबंधन को 69 सीटें मिल सकती हैं। आपको बता दें कि, इजरायल की संसद, जिसे नेसेट कहा जाता है, उसमें 120 सीटें होती हैं और किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए आवश्यक 61 सीटें चाहिए।
इजरायल चुनाव नतीजे को लेकर पल पल की अपडेट्स के साथ आप हमारे साथ बने रहिए

LIVE Feed
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इजरायल के आम चुनावों में लगभग 90 प्रतिशत मतपत्रों की गिनती के साथ बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर प्रधान मंत्री बनने की ओर अग्रसर है। जेरूसलम पोस्ट अखबार ने केंद्रीय चुनाव समिति के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि, 73 साल के लिकुड पार्टी के नेता नेतन्याहू निश्चित तौर पर इजरायल के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
चुनाव में 90.7% वोटों की गिनती हुई
इजरायल चुनाव में 90.7 फीसदी वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। लिकुड पार्टी फिलहाल 32 सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी को अब तक दस लाख से अधिक वोट मिल चुके हैं। जबकि लिकुड पार्टी के नेतृत्व में दक्षिणपंथी गठबंधन को 65 सीटों पर बढ़त हासिल किए हुए है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इजरायल के आम चुनावों में लगभग 90 प्रतिशत मतपत्रों की गिनती के साथ बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर प्रधान मंत्री बनने की ओर अग्रसर है। जेरूसलम पोस्ट अखबार ने केंद्रीय चुनाव समिति के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि, 73 साल के लिकुड पार्टी के नेता नेतन्याहू निश्चित तौर पर इजरायल के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल में बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर प्रधानमंत्री बन सकते हैं। एक नवंबर को हुए चुनाव के बाद टीवी चैनलों के एग्जिट पोल में पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रधानमंत्री बनने के आसार नजर आ रहे हैं। एग्जिट पोल में नेतन्याहू के नेतृत्व वाले दक्षिणपंथी गुट को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिख रहा है।
इजरायल लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है और अभी तक 85 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी है। जिसमें बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में दक्षिणपंथी-धार्मिक गुटों ने अभी तक बढ़त बना रखा है। वहीं, वामपंथी पार्टची मेरेत्ज ने भी 50 सीटों पर बढ़त बनाकर रखा हुआ है। बेंजामिन नेतन्याहू गठबंधन फिलहाल 65 सीटों पर आगे है, जबकि सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है।
इजरायल चुनाव में 70% से अधिक मतों की गिनती के बाद भी बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी की नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी-धार्मिक गुट लगातार बढ़त बनाए हुए है, जबकि इस्लामवादी अरब पार्टी ने भी शुरूआत में पिछड़ने के बाद खाता खोल लिया है और वो पांच सीटों पर आगे है। केंद्रीय चुनाव समिति ने अब तक 3,451,440 मतों की गिनती की है, जिसमें 20,571 अवैध पाए गये हैं। वर्तमान गणना के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है, कि नेतन्याहू का गुट 67 सीटों पर जीत हासिल करेगा। हालांकि, स्थिति बदल भी सकता है। वहीं, एग्जिट पोल ने नेतन्याहू ब्लॉक के लिए 62 सीटों की भविष्यवाणी की है, जो बहुमत हासिल करने और 120 सीटों वाले नेसेट में गठबंधन बनाने के लिए पर्याप्त है।
60 प्रतिशत से ज्यादा वोटों की गिनती होने के बाद अब अनुमान है, कि बेंजामिन नेतन्याहू और उनके गठबंधन को 69 सीटें मिल सकती हैं, जो सरकार बनाने के 61 सीटों से ज्यादा है। वहीं, देश की सत्ता पर काबिज मौजूदा गठबंधन 47 सीटों पर ही सिमट सकता है। हालांकि, अभी तक 62 फीसदी वोटों की ही गिनती हुई है और सौ फीसदी वोटों की गिनती होने के बाद ये संख्या बदल सकते हैं।
इजरायल एक यहूदी राष्ट्र है- नेतन्याहू
शुरूआती बढ़त मिलने के बाद नेतन्याहू ने अपने संबोधन में इजरायल को एक यहूदी राज्य होने के तौर पर जोर दिया, लेकिन उन्होंने इजरायल को एक लोकतांत्रिक देश नहीं बताया। उन्होंने कहा कि, "लोग कहते हैं, कि वो एक यहूदी राज्य चाहते हैं, एक ऐसा राज्य, जो अपने नागरिकों का सम्मान करता है, लेकिन यह एक यहूदी राज्य है।" उन्होंने अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि, "ये हमारा राष्ट्रीय राज्य है, जिसे बनाने का सपना हमने देखा था, और जिसके लिए हमने लड़ाईयां लड़ी और जिसे हासिल करने के लिए हमने आंसूं बहाए, खून के समुद्र बहाए।" उन्होंने आगे कहा कि, "लोग एक स्थिर और अनुभवी सरकार चाहते हैं... एक ऐसा प्रधानमंत्री जो हमारे सैनिकों, हमारी पुलिस की देखभाल करता है। एक ऐसा प्रधानमंत्री, जो हमारी देश की रक्षा करने और हमारे पड़ोसियों के साथ शांति की तलाश में, सभी नागरिकों की चिंता अपने दिल में लेकर बहुत आक्रामक होने के साथ शांति की तलाश में आगे बढ़े।"
अब तक किस पार्टी को कितनी सीटें
अभी तक हुई वोटों की गिनती के मुताबिक, लिकुड पार्टी को 33 सीटों पर बढ़त बना चुकी है, वहीं यैश अतीत पार्टी को 25 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है, वहीं, बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को समर्थन करने वाली रिलिजियस जायोनिस्ट पार्टी 14 सीटों पर आगे निकल चुकी है, जबकि नेशनल यूनिटी पार्टी को अभी तक 12 सीटों पर बढ़त मिली है, वहीं शास पार्टी को 12 सीटों पर बढ़त मिल रही है। अभी तक यूटीजे 10 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि Yisrael Beytenu पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, लेबर पार्टी 4 सीटों पर, हदरस-ए-ता'ल 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, अरब मु्स्लिमों की पार्टी Ra'am पार्टी अभी एक भी सीट पर आगे नहीं चल रही है।

Click it and Unblock the Notifications