Israel का ईरानी रक्षा मंत्रालय पर हमला, तेहरान में तेल डिपो तबाह, हाइफा में 3 की मौत,10 Point में जानें सबकुछ
Iran-Israel War: ईरान और इजराइल के बीच 14 जून देर रात (भारत के वक्त के अनुसार) भयंकर टकराव देखने को मिला। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर सैकड़ों मिसाइलें दागीं, जिससे 48 घंटे से जारी संघर्ष और गहरा गया। इजराइल ने तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय और शाहरान ऑयल डिपो समेत 150 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। वहीं, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजराइल पर 150 से अधिक मिसाइलें दागीं।
ईरानी मीडिया के मुताबिक, इजरायली एयर स्ट्राइक में रक्षा मंत्रालय की एक इमारत को हल्का नुकसान पहुंचा, लेकिन तेल डिपो पर हमला तो ऐसा था कि आग की लपटें आसमान तक पहुंच गईं। ईरान के 7 राज्यों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया, मानो कोई हॉलीवुड मूवी का सीन चल रहा हो।

ईरान का पलटवार: 150 मिसाइलें, 3 मौतें, और F-35 विमान गिराने का दावा
लेकिन ईरान भी पीछे कहां था। ईरान ने 'ट्रू प्रॉमिस थ्री' नाम के ऑपरेशन के तहत इजरायल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। हाइफा के पास मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिसमें 7 सैनिक भी शामिल हैं। ईरान ने तो यहां तक दावा किया कि उन्होंने इजरायली F-35 विमान गिरा दिए।
नेतन्याहू की धमकी और खामेनेई का साइलेंस
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तो ईरान को खुली धमकी दी। उन्होंने कहा, 'जल्द ही इजरायली एयरफोर्स ईरान के हर ठिकाने पर हमला करेगी। ईरान आने वाले दिनों में वो महसूस करेगा जो आज के हालातों के सामने कुछ भी नहीं होगा।' वहीं, ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई को खत्म करने की प्लानिंग पर इज़रायल चुप्पी साधे हुए है। हालांकि, खामेनेई के सीनियर एडवाइजर अली शमखानी की मौत इज़रायली हमलों में हो गई, जो इस जंग की गंभीरता को दर्शाता है।
अमेरिका का रोल: ट्रम्प की धमकी, लेकिन कोई एक्शन नहीं
इजरायल ने अमेरिका से मदद मांगी, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने मना कर दिया। इजरायल चाहता था कि अमेरिका ईरान के फोर्डो यूरेनियम संवर्धन स्थल पर हमला करे, लेकिन व्हाइट हाउस ने कहा, 'अभी समय नहीं आया।' ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि अगर उन्होंने परमाणु हथियार कार्यक्रम नहीं छोड़ा, तो बड़ा हमला होगा। लेकिन फिलहाल, अमेरिका सिर्फ तमाशा देख रहा है।
10 पॉइंट्स में जंग की बड़ी बातें
- इजराइल ने 200 फाइटर जेट्स से ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया।
- ऑपरेशन का नाम था 'राइजिंग लॉयन'।
- ईरान के 6 वैज्ञानिक और 20 मिलिट्री कमांडर मारे गए।
- ईरान ने 'ट्रू प्रॉमिस थ्री' के तहत 150 से ज्यादा मिसाइलें दागीं।
- ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से इज़रायली रक्षा मंत्रालय को हिट करने का दावा किया।
- नेतन्याहू ने पीएम मोदी से बातचीत की।
- ट्रंप ने ईरान को धमकी दी।
- इजरायली राष्ट्रपति को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किया गया।
- ईरान ने 3 F-35 विमान गिराने का दावा किया।
- इज़रायल में 3 की मौत, 90 से ज्यादा घायल।
ये भी पढ़ें-












Click it and Unblock the Notifications