Israel Airstrikes on Yemen: गाजा युद्ध के बीच यमन-इजराइल तनाव, सना में इजराइली एयरस्ट्राइक, 6 की मौत, 86 घायल

Israel Airstrikes on Yemen: यमन की राजधानी सना रविवार को जोरदार धमाकों से गूंज उठी, जब इजराइल ने हवाई हमले किए। यह कार्रवाई उन मिसाइल हमलों के जवाब में की गई, जो यमन के हूती विद्रोहियों ने हाल ही में इजराइल की ओर दागे थे। इन हमलों में 6 लोगों की मौत हो गई और 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गाजा युद्ध के बाद से यमन और इजराइल के बीच जारी यह तनातनी अब और तेज होती दिख रही है।

इजराइल का पलटवार

इजराइली सेना ने कहा कि उसने सना में कई ठिकानों पर निशाना साधा, जिनमें राष्ट्रपति भवन परिसर वाला सैन्य ठिकाना, दो पावर प्लांट और ईंधन भंडारण केंद्र शामिल थे। सेना का कहना है कि ये हमले हाल के दिनों में इजराइल पर दागी गई मिसाइलों और ड्रोन के जवाब में किए गए हैं, जो नागरिक इलाकों को निशाना बना रहे थे।

Israel Airstrikes on Yemen Sanaa

6 की मौत, 86 घायल

हूती प्रशासन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि रविवार को हुए इन हमलों में 6 लोगों की मौत हुई, जबकि 86 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।
ये भी पढ़ें: इजराइल की एयरसट्राइक से दहली यमन की राजधानी, हुतियों के ठिकानों पर बरसाए बम,आग के गोले में तब्दील हुई इमारतें

पहली बार दागी गई नई मिसाइल

इजराइली वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि हाल ही में हूती विद्रोहियों ने एक नई तरह की बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसमें कई सब-म्यूनिशन लगे थे, जो टकराने के बाद अलग-अलग धमाके करते हैं। यह पहली बार है जब यमन से इस तरह की मिसाइल इजराइल की ओर दागी गई है।

गाजा युद्ध के बाद बढ़ा तनाव

अक्टूबर 2023 में गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से हूती विद्रोही लगातार इजराइल के खिलाफ हमले कर रहे हैं। वे रेड सी (लाल सागर) में गुजरने वाले जहाजों पर भी हमले कर चुके हैं, जिनके कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार पर असर पड़ा है। हूती समूह का कहना है कि उनके ये हमले गाजा के फिलिस्तीनियों के समर्थन में किए जा रहे हैं।

हूती बोले- गाजा के साथ खड़े रहेंगे

हूती नेता अब्दुल कादिर अल-मुर्तजा ने रविवार को बयान दिया कि उनका समूह गाजा के लोगों का साथ देता रहेगा, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना पड़े। उन्होंने कहा, "इजराइल को समझ लेना चाहिए कि हम अपने गाजा के भाइयों का साथ नहीं छोड़ेंगे, चाहे इसकी कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।"
ये भी पढ़ें: Ahmedabad में गाजा के नाम पर मस्जिदों से जबरन वसूली कर रहा था सिरियाई गिरोह, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+