इजरायल में खुदाई के दौरान मिला विश्व का सबसे विशाल प्राचीन शराब कारखाना, देखकर वैज्ञानिक भी दंग
इजरायल में विश्व का सबसे प्राचीन और सबसे विशालकाय शराब की फैक्ट्री खुदाई के दौरान मिली है, जिसे देखकर पुरातत्वविद भी हैरान हैं।
तेल अवीव, अक्टूबर 12: इजरायल में विश्व के सबसे पुराने और सबसे विशालकाय शराब फैक्ट्री की खोज की गई है, जिसे देखने के बाद खोज करने वाले वैज्ञानिक भी हैरान हो गये हैं। अब तक विश्व में जितने भी शराब कारखानों की खोज की गई है, उनमें सबसे विशालकाय शराब कारखाना इजरायल में खुदाई के दौरान मिला है। वैज्ञानिकों ने खोज के बाद कहा है कि, यह शराब कारखाना बीजान्टिन काल से अब तक की सबसे पुरानी ज्ञात वाइनरी है।

सबसे विशालकाय शराब फैक्ट्री
इजराइल में 1,500 साल पुरानी एक विशाल वाइन फैक्ट्री की खोज की गई है, और यह बीजान्टिन काल से अब तक की सबसे बड़ी ज्ञात वाइनरी है। इजराइल एंटिक्विटीज अथॉरिटी के अनुसार, यवने में खोजी गई ये शराब फैक्ट्री से प्रति वर्ष 20 लाख लीटर शराब का उत्पादन कर सकती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा, कि इजरायल में 1500 साल पुरानी इस शराब फैक्ट्री से 20 लाख लीटर शराब का उत्पादन होता था, जबकि इस वक्त ब्रिटेन में सिर्फ 80 लाख लीटर शराब का उत्पादन होता है। यानि, समझ सकते हैं कि आज से करीब 1500 साल पहले भी उस जगह पर लोग कितना शराब पीते होंगे।
Recommended Video

75 हजार वर्गफीट की खुदाई
दरअसल, इजरायल अपने यवने शहर का विस्तार कर रहा है और उसके लिए शहर के आस-पास वाले इलाकों में खुदाई चल रही है, जिसपर पुरातत्वनविद लगातार नजर रख रहे हैं। इजरायल भूमि प्राधिकरण पिछले दो सालों में अब तक 75 हजार वर्ग फीट की खुदाई कर चुका है, जिसमें विश्व की सबसे प्राचीन और विशालकाय शराब फैक्ट्री मिली है।

अब तक क्या-क्या मिला?
यवने शहर में चल रही खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों ने पांच बड़े वाइन प्रेस, उम्र बढ़ाने वाले और शराब की मार्केटिंग करने वाले गोदान, शराब को स्टोर करने के लिए जो मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए आग की भट्टियां भी मिली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अच्छी तरह से संगठित और संरचित कारखाने ने क्षेत्रीय शराब उत्पादन को काफी बढ़ा दिया था, वहीं इस शराब फैक्ट्री को गाजा या अशकलोन के नाम से जाना जाता था, जिसे तब पूरे भूमध्यसागरीय क्षेत्र में निर्यात किया जाता था। पानी की खराब गुणवत्ता के कारण, बीजान्टिन काल के दौरान, लगभग 520 ईस्वी में, वयस्कों और बच्चों के लिए शराब पीना आम था।

औद्योगिक क्षेत्र का पता चला
आईएए पुरातत्वविद् डॉ जॉन सेलिगमैन ने कहा कि, 'हम प्राचीन यवने के एक औद्योगिक क्षेत्र का खुलासा कर रहे हैं। पुरातत्वविद डॉ. जॉन सेमिगमैन ने डॉ. एली हद्दाद और लियाट नदाव-ज़िव के साथ काम का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि, '''हमें अन्य उद्योगों के अवशेष मिले हैं, उदाहरण के लिए कांच और धातु का उत्पादन भी किया जाता था। हमें अन्य काल के अवशेष भी मिले, जैसे 9वीं शताब्दी का एक घर और बीजान्टिन और इस्लामी शासन आने के बीच की अंतरिम अवधि की कुछ अन्य इमारतें भी मिली हैं।' शराब फैक्ट्री में मिट्टी के बर्तन के हजारों टुकड़े मिले हगैं, जिन्हें मिट्टी के अम्फोरा (जार) कहा जाता था और इन मिट्टी के बर्तनों के जरिए बेहद सुनियोजित तरीके से शराब की सप्लाई की जाती थी।

कितना बड़ी है शराब फैक्ट्री
खुदाई के दौरान मिला ये शराब कारखाना करीब 225 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और इस शराब कारखाने के साथ जब इसके पांचों गोदामों को शामिल कर लिया जाए, तो अपने आप में ये एक प्राचीन शहर का एक पूरा औद्योगिक क्षेत्र बन जाता है। खोज में पता चला है कि शराब बनाने के लिए ट्रेडिंग फ्लोर पर नंगे पैरों से अंगूर को कुचला जाता था, ताकि रस निकले और फिर कण्वन प्रक्रिया के द्वारा शराब बनाई जाती थी। तुरंत तुरंत बनने वाली शराब को जमा करने के लिएबगल में दो विशालकाय अष्टकोणीय आकार के टैंक बने हुए थे। रिसर्च में शामिल पुरातत्वविदों ने कहा कि, इस खोज ने हमें हैरान कर दिया है और पहली बार हमें पता चला है कि शराब का इंटरनेशनल कारोबार किया जाता था।

चार बड़े गोदामों की खोज
वाइनप्रेस के बीच चार बड़े गोदामों की खोज की गई, जो कारखाने के वाइनरी के साथ जुड़े थे। शराब बेचने से पहले बनाई गई शराब को गोदाम में रखा जाता था। शराब लम्बे बर्तनों में रखा जाता था, जिसे 'गाजा जार' के रूप में जाना जाता है। कई जार पूरी तरह से अच्छे हालत में मिले हैं, तो सैकड़ों जार अब टूट चुके हैं। आपको बता दें कि, यवने शहर इजरायल की राजधानी तेल अवीव से करीब 15 मील की दूरी पर भूमध्य सागर के पास स्थिति है और अब इस शहर को विस्तार देने की कोशिश की जा रही है। चूंकी ये शहर समुद्र किनारे बसा है, लिहाजा ये शहर प्राचीन दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण शराब उत्पादन सुविधाओं में से एक में बदल गया।












Click it and Unblock the Notifications