आइएसआइएस ने फिर दी अमेरिका पर हमले की धमकी

बगदाद। इराक के कई हिस्सों पर कब्जा करने वाले इस्लामिक स्टेट मिलिटेंट ग्रुप (आईएसआईएस) ने अमेरिकी सेनाओं को चेतावनी दी है कि अगर उसके हमलों से उनके आतंकवादियों को नुकसान पहुंचता है तो वह भी अमेरिका पर हमले करेगा।

ISIS-warns-US

यह पहली बार नहीं है जब आइएसआइएस की ओर से इस तरह की धमकी दी गई है। इससे पहले नौ अगस्‍त को जब अमेरिकी सेना ने इराक पर हवाई हमले शुरू किए थे तो उस समय ट्विटर के जरिए अमेरिका को चेतावनी दी गई थी।

इस बार आइएसआइएस की ओर से एक वीडियो जारी कर इसमें एक अमेरिकी का सिर आतंकवादियों द्वारा कलम करते दिखाया गया है। उत्तरी इराक में कुर्दिश बलों पर अमेरिकी सेना के हमलों के बाद सेना को इन आतंकवादियों के कब्जे से इलाका वापस कब्जाया गया है। यह आतंकवादी बगदाद पर कब्जा करने का विचार रखते हैं।

इस्लामी आतंकवादियों ने अपनी लड़ाई की ताजा कड़ी में हजारों यहूदी अल्पसंख्यकों और ईसाइयों को अपना घर छोड़ने और जान बचा कर भागने पर विवश कर दिया। अलकायदा से अलग आइएसअाइएस इराक और सीरिया में भूमि पर कब्जा करने और खुद को खलीफा कहलाने में ही लगा हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन आतंकवादियों ने इराक और इस पूरे क्षेत्र पर खतरा खड़ा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+