ISIS की धमकी- ओबामा का सिर कलम कर अमेरिका को बनायेंगे मुस्लिम राष्ट्र!
वाशिंगटन। ISIS ने सिर कलम करने वाला एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में संगठन की ओर अमेरिका के प्रथम नागरिक और दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स राष्ट्रपति बराक ओबामा का व्हाइट हाउस में घुसकर सिर कलम करने की धमकी दी गई है। यही नहीं आईएसआईएस ने अमेरिका को पूरी तरह से एक मुस्लिम राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।
आईएसआईएस पर नियंत्रण करने के अमेरिका और राष्ट्रपति बराक ओबामा के सारे प्रयास विफल हो रहे हैं। यह संगठन अमेरिका इंटेलीजेंस और सेना के मुकाबले कितना ताकतवर बन रहा है, इसका ही सबूतत है, इसकी नई धमकी।
नये वीडियो में तीन आतंकी नजर आ रहे हैं और वे कह रहे हैं कि जल्द ही अमेरिका को पूरी तरह से मुस्लिम राष्ट्र बना डालेंगे। साथ ही धमकी दी कि हम अमेरिका आ रहे हैं। हम व्हाइट हाउस में दाखिल होंगे और ओबामा का भी सिर कलम कर देंगे। जल्द ही पूरा अमेरिका भी इस्लामिक राष्ट्र बन जाएगा। यह कहते हुए एक लड़के का सिर कलम कर दिया।
पढ़ें- भारी-भरकम सैलरी पाते हैं ISIS के आतंकवादी
वीडियो में आगे फ्रांस और बेल्जियम पर भी हमले की धमकी दी गई है। आतंकियों ने कहा है कि वे कार में बम के साथ पूरे फ्रांस और बेल्जियम को तबाह कर डालेंगे।
वीडियो में कुर्दिश आतंकी फ्रांस और अमेरिका की सेना को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि जितनी भी बार उन पर मिसाइल दागी जाएगी, उतनी बार उनकी ताकत और बढ़ेगी।













Click it and Unblock the Notifications