इराक: 'समलैंगिक' युवक को खतरा बताते हुए ISIS आतंकियों ने सबसे ऊंची बिल्डिंग से नीचे फेंका
नई दिल्ली। अपनी करतूतों से दुनिया भर में दहशत फैलाने वाले आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों ने एक बार फिर दिल दहला देनी वारदात को अंजाम दिया है। आतंकियों ने एक युवक पर समलैंगिक होने और समाज को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए ऊंची बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया।

घटना इराक के मोसुल की है। इस्लामिक स्टेट की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में पूरी घटना को दिखाया गया है। पहले मामले की सुनवाई होती है और युवक को समलैंगिक करार देते हुए उसे समाज के लिए खतरा बताते हुए सजा सुनाई जाती है।
वीडियो में लोकेशन उत्तरी ईराक के अलजजीरा प्रांत दिखाई गई है। यहां ISIS काफी मजबूती से फैला है। युवक को सजा दिए जाने के समय बिल्डिंग के पास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
शरिया कानून का दिया हवाला
इस्लामिक स्टेट ने सजा देने से पहले शरिया कानून का जिक्र किया और कहा कि समलैंकिता के आरोपियों को शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग से फेंक दिया जाए। युवक को सजा दिए जाने के बाद एक शख्स ने वहां मौजूद लोगों को ऐसी हरकत से दूर रहने की चेतावनी दी और कहा कि ऐसा करना खलीफा के खिलाफ जाना है।
बता दें कि इसके पहले भी ISIS आतंकियों ने कई लोगों को समलैंगिकता और अन्य आरोपों में दोषी ठहराते हुए ऐसी सजा दी है।












Click it and Unblock the Notifications