लश्‍कर और IM की राह चला ISIS, यूके में तैयार स्‍लीपर सेल

लंदन। लश्‍कर-ए-तैयबा और इंडियन मुजाहिद्दीन, भारत के लिए दो ऐसे आतंकी संगठन जिन्‍होंने साथ में मिलकर देश में आतंकवाद को पनपने का खूब मौका दिया। अब इन्‍हीं दो आतंकी संगठनों की राह पर चल निकला है आईएसआईएस।

isis-sleeper-cells

यूके में आईएसआईएस की हजारों स्‍लीपर सेल तैयार हो गई हैं। इन स्‍लीपर सेल के निशाने पर ब्रिटेन, बेल्जियम और फ्रांस जैसे देश भी हैं।

ब्रिटिश न्‍यूजपेपर डेली मेल ने दीमित्री बोंटिंक के हवाले से एक खबर छापी है। दीमित्री को 'जेहादी हंटर' के नाम से भी जाना जाता है। दीमित्री अल कायदा की शाखाओं में रह चुका है और आईएसआईएस का करीबी है।

यह खुलासा ब्रिटेन के होम सेक्रेटरी और पुलिस की ओर से दी गई एक चेतावनी के बाद हुआ है। दीमित्री बेल्जियन आर्मी के वेटरन हैं।

दीमित्री की मानें तो पश्चिम के खिलाफ वॉर शुरू करने को आईएसआईएस पूरी तरह से तैयार है और हो सकता है कि ब्रिटेन में भी आईएसआईएस की मौजूदगी लोगों को जल्‍द ही देखने को मिले।

दीमित्री का बेटा कभी आईएसआईएस का हिस्‍सा था। दीमित्री अपने बेटे को वापस लाने के लिए पिछले वर्ष सीरिया और इराक गए थे। यहां पर उन्‍होंने कुछ समय आईएसआईएस और दूसरे आतंकियों के साथ बिताया। इस दौरान उन्‍हें यह जानकारियां हासिल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+