ISIS का घिनौना चेहरा फिर आया सामने, 2 तुर्की जवानों को जिन्दा जलाते हुए बनाया वीडियो

इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने तुर्की सेना के दो जवानों को जिन्दा जला दिया। इन दोनों बीते दिनों अगवा किए जाने की खबर आई थी।

नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट का भय ना तो खत्म हो रहा है, ना ही उनके भयावह करतूते थमने का नाम ले रही हैं। ताजा मामला ऐसा है कि जिसके बारे पढ़कर आपका दिल दहल जाएगा।

इस्लामिक स्टेट के दरिंदों ने इस बार भी अपनी काली करतूतों को वीडियो जारी किया है।

जारी किये गए वीडियो में दिखाया गया है कि तुर्की सेना की वर्दी पहने दो जवानों को जलाया जा रहा है। इन जवानों को एक पिंजरे में रखा गया था इसके बाद उन्हें बाहर निकाल कर बांधा गया।

ISIS savages film themselves burning two Turkish soldiers

पैर के बल चला कर ले गया दरिंदा

वीडियो में देखा जा सकता है कि आईएसआईएस का एक जिहादी इन दोनों को पैर के बल चला कर ले जाता है कि और फिर उन्हें खड़ा कर देता है।

इसके बाद जिहादी थोड़े दूर जाकर रिमोट में बटन क्लिक कर , बम फोड़त है जिससे उनके कपड़ों से बंधी रस्सी में आग लग जाती है।

आग तेजी से बढ़ती हुई उनके बदन तक पहुंच जाती है और वो दोनों जल जाते हैं। वीडियो में जवानों को मारने वाला शख्स तुर्की भाषा में बोल रहा था।

उसने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयीप एर्दोगन पर हमला बोला और 'सब कुछ खत्म करने' की धमकी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+