ISIS ने की अमेरिका को डराने की कोशिश, हॉलीवुड स्टाइल मूवी की जारी

बेरूत। अमेरिका समेत अब फ्रांस भी आईएसआईएस पर जबरदस्त हवाई हमले कर रहा है। फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने इराक में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ कार्रवाई में कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने इसकी पुष्टि की। फ्रांस की ओर दिए बयान में कहा गया है कि आतंकी ठिकानों पर राफेल विमानों से हमले किए गए, जिनमें वे पूरी तरह नेस्तनाबूद हो गए। अगले कुछ दिनों तक हमले जारी रहेंगे।

isis

वहीं, आईएसआईएस इन हमलों से पूरी तरह बौखला गया है। और अब वह अमेरिका को डराने की कोशिश कर रहा है। आईएस ने अमेरिका के खिलाफ खुले तौर पर जंग छेड़ने की बात कही है। वहीं इसे बताने के लिए उसने सोशल मीडिया पर एक मूवी भी रिलीज की है। इस मूवी को पूरे हॉलीवुड स्टाइल से बनाया गया है और 55 मिनट की इस मूवी का आंतकियों ने नाम रखा है "फ्लेम्स ऑफ वॉर"।

इस वीडियो में सुन्नियों के इस इस्लामिक समूह ने अमेरिका को फिर चेतावनी दी है। आईएसआईएस ने वीडियो के जरिए कहा है कि अगर उसने इराक में सैनिक भेजने की जुर्रत की, तो उसके लड़ाके उनका स्वागत करने को तैयार बैठे हैं। कुछ दिनों पहले आईएसआईएस ने इसका ट्रेलर भी रिलीज किया था।

इस वीडियो में स्पेशल इफेक्ट्स का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। इसमें इस्लामिक स्टेट के लड़ाके टैंकों को नेस्तनाबूद करते दिखाई देते हैं। इसके अलावा, कई अमेरिकी सैनिकों को भी घायल दिखाया गया। वहीं, कुछ को मरते दिखाया गया है। इस मूवी में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को यह कहते दिखाया गया कि लड़ाकू सैनिक इराक नहीं लौटेंगे।

'अभी तो जंग शुरू हुई है'

वहीं, इस वीडियो के अंत में एक नकाबपोश आतंकी कैमरे में आता है और अमरिकी लहजे में एक मैसेज देता है। उसके पास आईएसआईएस का फ्लैग लहरा रहा है और पीछे इराकी सैनिक खुद अपनी कब्र खोद रहे हैं। वहीं, वीडियो के आखिर में काले रंग के बैकग्राउंड में टेक्स्ट फ्लैश होता है, जिस पर लिखा है- 'अभी तो लड़ाई शुरू हुई है।'

माना जा रहा है कि यह वीडियो ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ के अध्यक्ष जनरल मार्टिन डेम्पसे को आईएसआईएस का जवाब है। बता दें कि जनरल मार्टिन ने सीनेट की सशस्त्र सेवा कमिटी में बतौर टेस्टिमोनी कहा था कि अगर मौजूदा इराकी रणनीति काम नहीं करती है, तो वह जमीनी सैनिकों के इस्तेमाल की सिफारिश कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+