आखिर ब्रिटिश नागरिक ऐलन हेनिंग को भी कर डाला आईएसआईएस ने
वाशिंगटन। आईएसआईएस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेम्स फॉली, स्टीवन सोटोलॉफ और डेविड हेन्स के बाद अब उसने एक और ब्रिटिश नागरिक ऐलन हेनिंग को भी मौत के घाट उतार दिया है। आईएसआईएस ने ऐलन को भी अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में सिर काट कर मारा है और उसका वीडियो जारी किया है।

ओबामा ने की निंदा
आपको बता दें कि ऐलन प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी के करीबी दोस्तों में से एक थे। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्रिटिश नागरिक ऐलन हेनिंग के ‘निर्मम कत्ल' की कड़ी निंदा की है और इसके जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाने का संकल्प लिया है।
ओबामा ने इस नए घटनाक्रम की निंदा की है। उनहोंने कहा है कि ‘आतंकी समूह आईएसआईएल द्वारा ब्रिटिश नागरिक ऐलन हेनिंग की निर्मम हत्या किए जाने की अमेरिका कड़ी निन्दा करता है।'
उन्होंने कहा कि हेनिंग सीरिया के लोगों के कल्याण के लिए काम करते थे और उनकी मौत उनके लिए, उसके परिवार और ब्रिटेन के लिए एक बड़ा नुकसान है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘हम ब्रिटेन के अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ खड़े हैं, हम ऐलन की हत्या, जिम फोली, स्टीवन स्टलॉफ और डेविड हेन्स की हत्या के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए काम करेंगे।'
ओबामा ने कहा, ‘सहयोगियों और साझेदारों के एक बड़े गठबंधन के साथ खड़े होकर हम आईएसआईएल को शक्तिहीन करने और अंतत: उसे नष्ट कर देने के लिए लगातार निर्णायक कार्रवाई करते रहेंगे।'
10 महीने पहले हुए थे किडनैप
दस महीने पहले अपहृत हेनिंग (47) उत्तर पश्चिमी इंग्लैण्ड के मैनचेस्टर का निवासी था और मुस्लिमों के कल्याण के लिए सीरिया जाने वाले सहायता काफिले से स्वयंसेवी के रूप में जुड़ा था।
इस्लामिक स्टेट द्वारा जारी किया गया इस तरह का यह चौथा वीडियो है ।ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने ऐलन हेनिंग की ‘निर्मम हत्या' की पुष्टि की है। उन्होंने एेलन के हत्यारों को न्याय के कठघरे में लाने का संकल्प किया है।
डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय से जारी बयान में कैमरुन ने कहा कि आईएसआईएल द्वारा ऐलन हेनिंग की निर्मम हत्या दर्शाती है कि ये आतंकी कितने बर्बर हैं। इन हत्यारों का पीछा करने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने के लिए हम
हरसंभव कदम उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications