ISIS की दरिंदगी, शादी से इंकार करने पर 150 महिलाओं की हत्या, प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल

नयी दिल्ली। खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने एक बार फिर से दरिंदगी से भरे एक वारदात को अंजाम दिया है। अय्याशी के लिए मशहूर आईएसआईएस आंतकी संगठन के लड़ाकों ने शादी से इंकार करने पर 150 महिलाओं को गोलियों से भून दिया।

terrorist

इस दर्दनाक और बर्बर हादसे में मरने वाली 150 महिलाओं में कई गर्भवती महिलाएं शामिल थी। समाचार एजेंसियों ने इस बारे में खबर दी है। इस्लामिक स्टेट ने इराक के पश्चिमी राज्य अल अनबार के फालूजा में कम से कम 150 महिलाओं को सिर्फ इस कारण से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि महिलाओं ने आतंकियों से शादी करने से इंकार कर दिया था।

समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक आंतकियों ने महिलाओं को एक कतार में खड़ा कर गोली मार दी। इराक की समाचार एजेंसियां और तुर्की के मानवाधिकार मंत्रालय दोनों ने इस नरसंहार की पुष्टि की है। हत्या के बाद इन आंतकियों ने महिलाओं के शव को दफना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+