अमेरिका: राष्‍ट्रपति चुनाव पर ISIS का साया, करेगा 'नरसंहार' और नहीं होने देगा वोटिंग !

आईएसआईएस ने अल-हयात मीडिया सेंटर में अमेरिकी वोटर्स को मारने और चुनाव का विरोध करने के लिए बैलट बॉक्‍स तोड़ डालने तक की प्‍लैनिंग की है।

नई दिल्‍ली। आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट ने अमेरिकी वोटर्स का 'नरसंहार' करने के लिए आह्वावान किया है। उसने मुस्लिमों से अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में वोट न डालने की अपील की है। यह दावा किया है अमेरिका आधारित एक आतंक पर निगरानी रखने वाले एक खुफिया समूह ने।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: आईएसआईएस नहीं होने देना वोटिंग !

साइट इंटेलिजेंस ग्रु्रुप के रित्‍ज कात्‍ज ने ट्विटर पर लिखा कि आईएसआईएस ने अल-हयात मीडिया सेंटर में अमेरिकी वोटर्स को मारने और चुनाव का विरोध करने के लिए बैलट बॉक्‍स तोड़ डालने तक की प्‍लैनिंग की है।

आईएस की इस चेतावनी को 'द मर्टाड वोट' नामक सात पन्‍ने के मैनीफेस्‍टो में यूएसए टुडे ने प्रकाशित किया है।

इसमें आतंकवादियों ने विस्‍तृत रूप से हमलों को सही बताते हुए कई धार्मिक तर्क दिए हैं। उसमें उन्‍होंने लिखा है कि रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों में इस्‍लाम और मुस्लिमों के लिए बनीं नीतियों में कोई भी अंतर नहीं है।

कात्‍ज ने ट्विटर पर इस पूरे मैनीफेस्‍टो से कुछ अंश ट्विटर पर डालते हुए‍ लिखा कि,'चुनाव वाले दिन आईएसआईएस अपने नापाक मंसूबों को कामयाब करने की कोशिश कर सकता है। वह वोटिंग को बाधित करने के साथ ही मीडिया का ध्‍यान आकर्षित करने का पूरा प्रयास करेगा।'

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: आईएसआईएस नहीं होने देना वोटिंग !

यूएसए टुडे की रिपोर्ट में साफ है कि आईएस के मैनीफेस्‍टो में रिपब्लिकन पार्टी से राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार डोनाल्‍ड ट्रंप, डेमोक्रेटिक पार्टी से वाइस प्रेसिडेंट के लिए टिप केन और युद्ध में मारे गए मुस्लिम अमेरिकी फौजी के पिता जिर खान की फोटाे है।

ये अमेरिकी संविधन की एक कॉॉपी हाथ में लेकर डेमोक्रेटिक नेशनल कन्‍वेंशन में नाटकीय भाषण दे रहे हैं।

हालांकि, एफबाई ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वह किसी भी आतंकी गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इससे पहले अलकायदा के भी चुनाव के दौरान या उससे ठीक पहले आतंकी हमला करने की आशंका से जुड़ी खबरें भी आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+