पायलट को जिंदा जलाकर ISIS ने कहा हम सिर्फ सुन्नियों की रक्षा करेंगे

जॉर्डन के पायलट माज़ अल कसाबेह को जिंदा जलाया गया और उसके तुरंत बाद सुसाइड बॉम्बर साजिदा अल रिश्वाई को फांसी पर लटका दिया गया। इंटरनेट पर वायरल हो रहे पायलट की मौत के वीडियो और तस्वीरों से ज्यादा खतरनाक ISIS का वो बयान है, जो उसने उसे जिंदा जलाने के बाद दिया। आतंकियों ने कहा, "हम सिर्फ सुन्नियों की रक्षा करने आये हैं।"

आईएसआईएस अब एक आतंकी संगठन नहीं रहा है। यह एक बड़ी सेना के रूप में उभर रहा है, जिसमें दुनिया भर से लड़ाके शामिल हैं। आईएसआईएस ने पायलट को जिंदा जलाने के बाद वीडियो के जरिये दुनिया से कहा, "हम दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि सिर्फ आईएसआईएस है जो दुनिया भर के सुन्नी मुसलमानों की रक्षा कर सकता है।"

कहां से आयी सुन्नियों की बात

आईएसआईएस ने कहा कि जितने लोग संगठन से जुड़े हैं, वो उनकी रक्षा करना अच्छी तरह जानते हैं। सुन्नियों की रक्षा की बात आईएसआईएस ने तब भी की थी, जब साजिदा की रिहाई की मांग की थी। लेकिन सुन्नियों की रक्षा की बात कहां से आयी? इसका जवाब अबु बकर अल बगदादी के उस मकसद से आयी, जिसमें वो साजिदा की रिहाई का राजनीतिकरण करना चाहता था।

साजिदा का भाई अबु बकर अल-बगदादी ने सुन्नियों की रक्षा की बात इसलिये कही, ताकि पूरी दुनिया में उसका संदेश पहुंच जाये। लेकिन अब आईएसआईएस में और भी ज्यादा खलबली मच गई है, क्योंकि जॉर्डन सरकार ने साजिदा को फांसी दिये जाने का दावा पेश कर दिया है। हालांकि जॉर्डन सरकार ने अभी तक साजिदा का शव किसी को नहीं दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+