क्या चीन कुछ बड़ा करने वाला है ? नागरिकों को जरूरी सामान स्टॉक करने को कहा गया

बीजिंग, 2 नवंबर: चीन की सरकार ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ठंड के मौसम में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित रखें, साथ ही लोगों से कहें कि वह भी अपने घरों में जरूरी चीजों का पर्याप्त स्टॉक अभी से जुटाकर रख लें। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार के इस निर्देश से वहां सोशल मीडिया पर भारी चिंताएं जाहिर की जा रही हैं। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं कि आखिर आने वाले दिनों में शी जिनपिंग की सरकार क्या बड़ा करने की सोच रही है ? वैसे जिनपिंग सरकार की ओर से यही कहा जा रहा है कि वह अपने दिमाग पर ज्यादा दबाव ना डालें और अपनी सुविधा के लिए वही करें जो कहा जा रहा है।

चीन में किस आपातकाल की तैयारी ?

चीन में किस आपातकाल की तैयारी ?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार शाम को स्थानीय सरकारों को निर्देश दिए हैं कि जरूरी चीजों की कीमतों पर नियंत्रण रखें और सब्जियों समेत बाकी रोजमर्रा के लिए जरूरी सामानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। यह निर्देश ठंड के महीनों से लेकर अगले वसंत तक के लिए जारी किए गए हैं। लेकिन, चिंताएं इसलिए बढ़ गई हैं कि आम नागरिकों से भी कहा जा रहा है कि वह सर्दी के महीनों या किसी भी आपातकाल के लिए रोजमर्रा की जरूरतों के पर्याप्त स्टॉक अपने घर में सुरक्षित कर लें।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की आशंका

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तरह-तरह की आशंका

'वाणिज्य मंत्रालय ने परिवारों को जरूरत के मुताबिक दैनिक आवश्यकताओं का भंडार करने के लिए प्रोत्साहित किया है'- इस टॉपिक को बीजिंग के स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद 1:45 बजे तक वहां के ट्विटर की तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर 1.70 करोड़ व्यूज मिल चुके थे और 5,000 से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया जाहिर की थीं। लेकिन, शाम 6:13 बजे तक व्यूज की संख्या तो बढ़कर 4.30 करोड़ हो चुकी थी। ज्यादातर टिप्पणियों में खाने-पीने की चीजों को स्टॉक करने की सलाह को ताइवान पर संभावित हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन, शाम तक प्रतिक्रियाओं की संख्या में संदेहात्मक रूप से कमी (4,809) आनी शुरू हो गई, जो कम्युनिस्ट चीन की खास स्टाइल लग रही है। मसलन, दोपहर में एक प्रतिक्रिया में ताइवान पर संभावित हमले का का जिक्र था, लेकिन बाद में उसे हटा लिया गया।

जिनपिंग सरकार अटकलों से दूर रहने को कह रही है

जिनपिंग सरकार अटकलों से दूर रहने को कह रही है

हालांकि, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जारी अटकलों के बीच चीन की सरकारी मीडिया इकोनॉमिक डेली ने एक रिपोर्ट के जरिए दावा किया कि लोगों को वाणिज्य मंत्रालय के बयान को लेकर जरूरत से ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहिए और ना ही उसको लेकर चिंतित होना चाहिए। इसने तर्क दिया कि खाने की चीजों के स्टॉक पर इसलिए जोर दिया गया है, ताकि लोगों को तैयार किया जा सके कि यदि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की वजह से उन्हें घर में क्वारंटीन होना पड़े तो उनके पास जरूरत का सामान घर में हो। उधर सरकारी ब्रोडकास्टर सीसीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी लोगों को यह कहकर शांत कराने की कोशिश की है कि 'आवश्यक वस्तुओं की रोजाना की सप्लाई सभी जगह पर्याप्त है और सप्लाई की पूरी गारंटी दी जाएगी।'

खराब मौसम की भी जताई जा रही है आशंका

खराब मौसम की भी जताई जा रही है आशंका

जिनपिंग सरकार आगे क्या कदम उठाने वाली है, कहीं न कहीं यह चीन की जनता की समझ से भी परे है। इस वजह से एक आशंका यह भी जताई जा रही है कि अप्रत्याशित मौसम की वजह से सब्जियों का उत्पादन और सप्लाई प्रभावित हो सकती है, क्योंकि हाल के हफ्तों में इनकी कीमतों में उछाल भी आया है। कई इलाकों में भारी बारिश से सब्जी की फसलें तबाह भी हुई हैं। दूसरी तरफ चीन में ठंड ने भी दस्तक दी है और कई इलाकों में तापमान 15 डिग्री तक गिरने की भविष्यवाणी हो चुकी है। सर्दियों में तो सब्जियां वैसे ही महंगी हो जाती हैं।

कंपनियों को जमाखोरी से दूर रहने का आदेश

कंपनियों को जमाखोरी से दूर रहने का आदेश

चीन में खाने-पीने की चीजों को लेकर सरकार के निर्देशों के बाद जो माहौल बना है, उसका असर ये हुआ है कि वहां इनका उत्पादन करने वाली कंपनियों के शेयरों में उछाल आ गया है। नूडल्स बनाने वाली कंपनियों से लेकर ब्रेड निर्माताओं तक के शेयर 6.5% से लेकर 10% तक चढ़ गए हैं। बहरहाल, चीन सरकार ने चीजों के स्टॉक को लेकर यह कदम ऐसे समय में उठाया है, जब दो हफ्ते पहले ही विभिन्न विभागों से कहा गया था कि वह सुनिश्चित करें कि कोई भी कंपनियां आवश्यक चीजों की जमाखोरी ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+