Pics: भारत के करीबी दोस्त ने तैयार किया आयरन मैन जैसा शूट, पहनकर आसानी से उड़ रहा इंसान
नई दिल्ली, 03 नवंबर: मार्बल स्टूडियो की फिल्म आयरन मैन काफी हिट रही थी। उसके मुख्य किरदार टोनी स्टार्क एक हाईटेक सूट पहनते हैं और आराम से हवा में उड़ जाते हैं। वैसे तो ये फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक थी, लेकिन अब भारत के करीबी दोस्त ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने इस तरह का सूट तैयार कर लिया है। इसकी टेस्टिंग भी करीब-करीब पूरी हो गई। जिसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सैन्य सम्मेलन में सूट का प्रदर्शन
ब्रिटेन में इन दिनों एक खास जेट सूट की टेस्टिंग हो रही है। जिसे कोई भी इंसान पहनकर 80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के संस्थापक और रियल लाइफ आयरन मैन रिचर्ड ब्राउनिंग ने फार्नबोरो में आयोजित सैन्य सम्मेलन में अपने शूट को प्रदर्शित किया।

12 हजार फीट तक उड़ान
आम लोग इस सूट को पर्सनल फ्लाइंग मशीन कहते हैं, जबकि फर्म ने इसे 'वर्ल्ड फर्स्ट' नाम दिया है। इस हाईटेक मशीन को 5 गैस टर्बाइनों द्वारा संचालित किया जाता है और ये 12 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचने में सक्षम है। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शन का उद्देश्य ब्रिटिश सैनिकों द्वारा जेट सूट के आवेदन की क्षमता को प्रदर्शित करना था।

जीप के ऊपर उतरे
वहीं प्रदर्शन के दौरान मिस्टर ब्राउनिंग ने सूट पहनकर उड़ान भरी। साथ ही जीप और ट्रक की छत पर उतरे, जिस पर वहां मौजूद सैनिकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। वो 2019 से ही इस शूट का इस्तेमाल कर रहे, जिस वजह से अब वो एक्सपर्ट हो गए हैं। इस साल की शुरुआत में 42 और 47 कमांडो ग्रुप ने रॉयल मरीन के साथ भी समुद्र में इसकी टेस्टिंग की थी।

नेवी के जहाज के पास उड़ा
ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के मुताबिक अभी अभ्यास उड़ानें आयोजित की जा रही हैं। जिससे सभी को ये समझने में मदद मिलती है कि जेट सूट कैसे काम करता है। 2019 में मिस्टर ब्राउनिंग ने एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ के चारों ओर उड़ान भरकर इसका प्रदर्शन किया था। जिसे देखकर आसपास मौजूद नाव में सवार लोग हैरान रह गए थे।












Click it and Unblock the Notifications