इराकी सेना ने अमरेली में तोड़ी ISIS की घेरांबदी, 2 महीने से यहां था इनका कब्जा
बगदाद। अमेरिका की मदद से इराकी सेना ने आखिरकार आईएसआईएस के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता पाई है। इराकी शहर अमरेली पर जहां पिछले दो महीने से आतंकियों ने कब्जा जमाया हुआ था, अब वापस सेना के कब्जे में है। यह इराकी सेना द्वारा जून के बाद का सबसे बड़ा आक्रमण था, जिसमें उन्हें सफलता मिली।
जून में आतंकियों ने यहां पर कब्जा करने के बाद आसपास के पांच प्रांतों से सेना को पीछे कर दिया था। जिस पर वापस सेना के कब्जा कर रही है। लेकिन अभी भी यहां जंग जारी है। अमेरिका ने कहा कि ये सैन्य अभियान राष्ट्रपति बराक ओबामा के निर्देशों के अनुरूप संचालित किए गए, जिसमें मानवीय मदद पहुंचाने और अमरीली में आतंकियों द्वारा नागरिकों पर हमलों को रोकने की बात कही गई थी। गौरतलब है कि वहां करीब 15,000 से ज्यादा नागरिक फंसे हैं।
जानिए अमरेली में मिली सफलता और इस हमले से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

इराकी सेना ने पाई सफलता
अमेरिका ने शनिवार से उत्तरी इराक पर आतंकियों के खिलाफ हवाई हमले तेज कर दिए थे। अमरेली में आतंकियों पर हवाई हमले किए, साथ ही वहां फंसे नागरिकों के लिए राहत सामग्री पहुंचाई।

दो महीने से था आतंकियों का कब्जा
अमेरिका ने जानकारी दी कि अमरिकी वायुसेना ने ऑस्ट्रलिया, फ्रांस और ब्रिटेन के विमानों की मदद से अमरेली में भोजन, पानी और चिकित्सीय मदद पहुंचाई। आपको बता दें, यहां दो महीने से हजारों लोग आतंकियों के साए में जी रहे थे, जहां उन्हें ढ़ंग से खाना-पानी भी नसीब नहीं हो रहा था।

पहुंचाई मानवीय मदद
पेंटागन के प्रेस सचिव रीयर एडमिरल जॉन किर्बी ने कहा कि ये सैन्य अभियान राष्ट्रपति बराक ओबामा के निर्देशों के अनुरूप संचालित किए गए, जिसमें मानवीय मदद पहुंचाने और अमरीली में आतंकियों द्वारा नागरिकों पर हमलों को रोकने की बात कही गई थी।

कई हथियार किए नष्ट
इस बीच, इराकी सेना रविवार को अमरेली शहर में जिहादी घेरा तोड़कर अंदर घुसने में कामयाब रही। इराकी फौज के अलावा शिया और कुर्दिश पशमार्गा लड़ाके भी इस लड़ाई में इराकी फौजों के साथ हैं। इस हमले में आईएसआईएस के कई हथियार और बख्तरबंद गाड़ी भी नष्ट कर दी गई है।

अभी भी जंग जारी है
इराकी सुरक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल कसैन अत्ता ने कहा कि, हमारी सेना अमरेली में घुसी और वहां की घेराबंदी को तोड़ डाला। उन्होंने कहा कि यह सफलता हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन अभी भी जंग जारी है।

हैलीकॉप्टरों से कर रहे हैं मदद
यहां से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। गौरतलब है कि शिया बहुल इस इलाके में करीब 15,000 से ज्यादा नागरिक फंसे हैं। सेना के हैलीकॉप्टरों की मदद से यहां औरतों और बच्चों के सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

अमेरिका ने की मदद
आपको बता दें, इससे पहले अमेरीकी हवाई हमलों की मदद से कुर्द सैनिकों ने मोसूल बांध पर भी कब्जा कर लिया है। इराक का यह सबसे बडा बांध सात अगस्त से इस्लामिक स्टेट के कब्जे में था।












Click it and Unblock the Notifications