इराक: बगदाद में दो आत्मघाती हमले, 24 की मौत, 70 लोग घायल

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमले हुए हैं, जिसमें 24 की मौत और 70 लोगों के घायल होने की पुष्टी की गई है। इराक मीडिया एजेंसी द बगदाद पोस्ट के मुताबिक यह हमला सोमवार को सेंट्रल बगदाद में दो बड़े आत्मघाती हमले हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों ने इराक के एयरफोर्स स्क्वायर को निशाना बनाया गया है। इराक में पिछले दो दिनों में यह दूसरा बड़ा हमला है।

इराक: बगदाद में दो आत्मघाती हमले, 24 की मौत, 70 लोग घायल

इराक के हेल्थ मीनिस्टर ने कहा है कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हमलावरों ने सेंट्रल बगदाद में अल-तायारान-स्क्वायर (एयरफोर्स स्क्वायर) को निशाना बनाया है। इससे एक दिन पहले रविवार को इराक की राजधानी बगदाद में एक आत्मघाती बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए थे।

इराक ने हाल ही में आईएस आतंकी संगठन के खदड़ने की बात कही थी, लेकिन हमले अभी भी नहीं रुक रहे हैं। हालांकि, सोमवार को हुए इस बड़े हमले में फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि इस हमले में मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+