ऑस्कर विजेता ईरानी निर्देशक फ़रहादी ने ट्रंप को आड़े हाथों लिया

असग़र फ़रहादी की 'द सेल्समैन' को विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया.

ईरानी निर्देशक असग़र फ़रहादी का बयान ऑस्कर समारोह में पढ़ा गया.
Getty Images
ईरानी निर्देशक असग़र फ़रहादी का बयान ऑस्कर समारोह में पढ़ा गया.

ईरान के ऑस्कर विजेता फ़िल्म निर्देशक असग़र फ़रहादी ने आप्रवासियों पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध को 'अमानवीय' बताया है.

प्रतिबंध के लिए डोनल्ड ट्रंप की निंदा करने वाले असग़र फ़रहादी की 'द सेल्समैन' को विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार दिया गया है.

लेकिन फ़रहादी ने पुरस्कार समारोह का बहिष्कार किया और उनकी जगह दो ईरानी-अमरीकी प्रतिनिधियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

फ़रहादी की ओर से पढ़े गए बयान में कहा गया, ''दुनिया को अमरीका और 'हमारे शत्रु' की श्रेणी में बांटने से भय पैदा होता है.''

ऑस्कर के ऐतिहासिक भूल वाले ड्रामे के पीछे कौन?

ऑस्कर की गलती, 'ला ला लैंड' बन गई थी बेस्ट फ़िल्म

असग़र फ़रहादी
AFP
असग़र फ़रहादी

उल्लेखनीय है कि अमरीका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनल्ड ट्रंप ने आप्रवासियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था जिस पर अमरीकी अदालत ने रोक लगा दी थी.

लेकिन ट्रंप प्रशासन अब इस सिलसिले में एक नए आदेश को लाने की तैयारी कर रहा है.

लंदन में रविवार को द सेल्समैन कुछ इस तरह दिखाई गई.
Reuters
लंदन में रविवार को द सेल्समैन कुछ इस तरह दिखाई गई.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+