इजराइल के कहर से बचाएगा सऊदी अरब? भीषण हमले की आशंका के बीच ईरानी मंत्री भागे सऊदी, बचाएंगे प्रिंस सलमान?
Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi is in Saudi Arabia seeking assistance to curb Israeli assaults and establish peace in the region, amid improving bilateral relations.
Israel-Iran War: इजराइली हमले की आशंका के बीच ईरान अब सऊदी अरब से मदद मांग रहा है और उसे उम्मीद है, कि सऊदी अरब की मध्यस्थता से मिडिल ईस्ट में शांति की स्थापना होगी और इजराइल, उसपर बमबारी नहीं करेगा।
ईरान के विदेश मंत्री उस वक्त सऊदी अरब की यात्रा कर रहे हैं, जब खाड़ी अरब देशों की तरफ से इजराइल-ईरान संघर्ष में तटस्थता का आश्वासन दिया गया है और ईरानी विदेश मंत्री की यात्रा का मकसद हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजराइली हमलों को रोकने में सऊदी अरब से मदद हासिल करना है।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब शिया बहुल ईरान और सुन्नी मुस्लिम बहुल सऊदी अरब के बीच संबंध, मार्च 2023 के बाद से सुधरने लगे हैं। हालांकि, उम्मीद थी, कि दोनों देशों के बीच के संबंध तेजी से सामान्य हो सकते हैं, लेकिन हमास के दक्षिणी इजराइल पर हमले के बाद ईरान और इजराइल के बीच बातचीत की स्पीड काफी कम हो गई है।
इस बीच, इजराइल रक्षा बलों ने बुधवार को कहा है, कि उसके सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी और लेबनान में 230 ठिकानों पर हमला किया है। इन ठिकानों में लेबनान में 185 हिज्बुल्लाह के ठिकाने और गाजा में लगभग 45 हमास के ठिकाने शामिल हैं।
ईरानी विदेश मंत्री की यात्रा से क्या उम्मीद की जा सकती है?
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची बुधवार रात सऊदी पहुंचेंगे। ईरानी मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने एक्स पर पोस्ट किया है, कि अराघची खाड़ी राज्य का दौरा करेंगे और "क्षेत्र के देशों के साथ समन्वय में, हमारे कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।"
उन्होंने कहा, कि यात्रा "इजराइली शासन के नरसंहार और आक्रामकता को रोकने और गाजा और लेबनान में हमारे भाइयों और बहनों के दर्द और पीड़ा को कम करने" पर केंद्रित होगी। अराघची अपने सऊदी समकक्ष फैसल बिन फरहान से मिलेंगे और गाजा और लेबनान में "इजराइली अपराधों" को समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
सऊदी अरब और ईरान के कैसे रहे हैं संबंध?
तेल निर्यातक देश सऊदी अरब ने हाल के वर्षों में तेहरान के साथ राजनीतिक मेल-मिलाप किया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव कम करने में मदद मिली है, लेकिन संबंध अभी भी मुश्किल बने हुए हैं। सऊदी अरब 2019 में अबकैक में अपनी प्रमुख रिफाइनरी पर हुए हमले के बाद से अपने तेल संयंत्रों पर ईरान के हमले से सावधान है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति का 5 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा कुछ समय के लिए बंद हो गया था। हालांकि, ईरान ने इसमें शामिल होने से इनकार किया था।
हालांकि, पिछले साल, दोनों देशों ने सात साल के अंतराल के बाद चीन की मध्यस्थता वाले एक आश्चर्यजनक समझौते के तहत संबंधों को सुधार लिया।
एक तरफ जहां ईरान के विदेश मंत्री सऊदी अरब की यात्रा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ, इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट भी अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले थे, लेकिन अब उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई है। उन्हें वाशिंगटन में पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करनी थी। लेकिन, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि गैलेंट की यात्रा क्यों रद्द की गई।












Click it and Unblock the Notifications