Iran War Update: होर्मुज पर फिर नया ट्विस्ट, ईरान ने दोबारा किया बंद, टोल लगाने की जुगाड़ में फिर बढ़ेगा तनाव
Iran War Update: लंबी जंग और फिर सीजफायर के बाद जैसे-तैसे ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर तैयार हुआ था, लेकिन इसके कुछ घंटों बाद एक बार फिर से ऐसी खबर आई जिसने होर्मुज पर पूरी दुनिया को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। ट्रंप के अनर्गल बयान और ईरान की युद्ध रणनीति के बीच पूरी दुनिया का बाजार इससे प्रभावित हो रहा है। लिहाजा ईरान ने एक बार फिर बयान देते हुए कहा कि होर्मुज को फिर से बंद किया जा रहा है। जिससे साफ है कि ईरान इस इलाके में अपना कंट्रोल चाहता है।
क्य हैं होर्मुज से गुजरने के नए नियम और शर्तें?
ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका की नाकाबंदी जारी रहेगी, तब तक होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह नहीं खोला जाएगा। अमेरिकी कार्रवाई के विरोध में यह फैसला लिया गया है। ईरान ने शुक्रवार को होर्मुज को खोलने की बात कही थी लेकिन फिर इस पर असमंजस भरे बयान आने लगे। अब ईरान ने कहा कि सीजफायर के दौरान व्यापारिक जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला रहेगा।

2 मिलियन डॉलर फीस और बढ़ता विवाद
पिछले 2-3 हफ्तों में रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि ईरान कुछ जहाजों से इस रास्ते से गुजरने के लिए करीब 2 मिलियन डॉलर तक की फीस ले रहा है। इस बीच 17 अप्रैल 2026 को तेहरान में Sacrificed Girls रैली भी हुई, जहां महिलाओं ने मिडिल ईस्ट युद्ध में मारी गई महिलाओं को श्रद्धांजलि दी। इस तरह के घटनाक्रम बताते हैं कि क्षेत्र में तनाव अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
ट्रंप भी जिद पर अड़े खुद को दे रहे क्रेडिट
उदर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब्बास अरागची के फैसले और ऐलान को "दुनिया के लिए शानदार दिन" बताया। उन्होंने कहा कि होर्मुज का खुलना वैश्विक व्यापार के लिए जरूरी है, लेकिन साथ ही यह भी दावा किया कि अमेरिका की सैन्य ताकत ने इस स्थिति को संभव बनाया। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत पूरी होने तक दबाव बना रहेगा। साथ ही, इस बात की भी कोई गारंटी नहीं है कि ट्रंप अपनी बात पर कब तक टिके रहने वाले हैं। पाकिस्तान में अगले हफ्ते दूसरे दौर की शांति वार्ता संभावित है। अगर यह फिर से असफल होती है तो दुनिया को होर्मुज पर एक और तनाव का दौर झेलना पड़ सकता है।
फ्री नेविगेशन पर के रास्ते निकाल रहा भारत
28 फरवरी को तेहरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद शुरू हुए तनाव के दौरान ईरान ने भारत जैसे मित्र देशों को गुजरने दिया। हालांकि भारत ने किसी भी तरह का शुल्क देने से इनकार कर दिया। नई दिल्ली लगातार यह कहता रहा है कि इंटरनेशनल सी-रूट्स पर फ्री और सुरक्षित आना-जाना होना चाहिए।
क्यों इतना अहम है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। यह ईरान और ओमान के बीच स्थित है और फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। दुनिया की कुल तेल सप्लाई का लगभग 20% हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इसलिए इसका खुला रहना वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल बाजार के लिए बेहद जरूरी है।
दुनिया का नाजुक शांति मुबारक
होर्मुज के खुलने से वैश्विक बाजारों को राहत जरूर मिली है, लेकिन ईरान के नए नियम और फीस ने एक नया विवाद खड़ा दिया है। पिछले 2-3 हफ्तों के घटनाक्रम साफ दिखाते हैं कि मिडिल ईस्ट में शांति तो है लेकिन नाजुक स्थिति में। आने वाले समय में यह मुद्दा और बड़ा रूप ले सकता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications