Iran Vs America: मिसाइल अटैक से दहला ईरान, 8 रणनीतिक पुल जमींदोज, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा खौफनाक मंजर
Israel Attacks Iran: मध्य पूर्व में जारी तनाव अब एक भीषण महायुद्ध में तब्दील हो चुका है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की चेतावनी और डेडलाइन खत्म होते ही अमेरिकी और इजराइली सेनाओं ने ईरान पर जल, थल और नभ से चौतरफा हमला बोल दिया है। उत्तरी अरब सागर में तैनात अमेरिकी युद्धपोतों से दागी गई घातक टॉमहॉक मिसाइलों ने तेहरान और शिराज के सैन्य ठिकानों को मलबे में बदल दिया है।
इसी बीच, इजराइली वायुसेना ने ईरान की कमर तोड़ते हुए उसके 8 मुख्य रणनीतिक पुलों को ध्वस्त कर दिया है, जिससे देश का सप्लाई रूट पूरी तरह ठप हो गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा तबाही का यह खौफनाक मंजर इशारा कर रहा है कि अमेरिका का लक्ष्य अब ईरान के पावर ग्रिड और पूरे ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को नेस्तनाबूद करना है।

Iran vs USA: तेहरान और शिराज पर मिसाइलों की बारिश
अमेरिकी नौसेना के 'अर्ले बर्क-क्लास' डिस्ट्रॉयर्स ने तेहरान के सैन्य अड्डों पर भीषण गोलाबारी की है। करीब 30 मिसाइलों ने कुवैत के रास्ते ईरानी हवाई क्षेत्र में घुसकर इंटेलिजेंस मिनिस्ट्री की इमारतों को खंडहर बना दिया। शिराज शहर में भी जबरदस्त बमबारी हुई है, जिससे पूरे ईरान में अफरा-तफरी मची है। ट्रम्प प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर ईरान शर्तों पर नहीं झुका, तो यह सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है।
ये भी पढ़ें: Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?
Donald Trump Iran deadline: सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा तबाही का मंजर
इजराइल (IDF) ने हमले के तुरंत बाद सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें तबाही का एंगल देख दुनिया दंग है। इन तस्वीरों में ईरान के वो 8 प्रमुख पुल मलबे के ढेर नजर आ रहे हैं, जो हथियारों की सप्लाई के लिए लाइफलाइन माने जाते थे। पुलों के टूटने से ईरानी सेना का संपर्क अपने ही ठिकानों से कट गया है। अब भारी टैंक और मिसाइलें एक शहर से दूसरे शहर ले जाना ईरान के लिए नामुमकिन हो गया है।
ये भी पढे़ं: Iran Vs America War: क्या ईरान पर परमाणु हमला करने वाला है अमेरिका? उपराष्ट्रपति जेडी वांस के दावों से हड़कंप
Iran strategic bridges destroyed: पावर ग्रिड और नेटवर्क को आखिरी चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रम्प ने सीधे शब्दों में कहा है कि ईरान की बिजली व्यवस्था और रेलवे नेटवर्क अब उनके निशाने पर है। अमेरिकी रणनीति ईरान की आर्थिक और सैन्य कमर तोड़ने की है। अगर बातचीत से समाधान नहीं निकला, तो पूरे देश का पावर ग्रिड बंद कर दिया जाएगा। रेलवे पुलों और सड़कों को निशाना बनाकर अमेरिका ने ईरान की रसद और रफ़्तार दोनों पर ब्रेक लगा दिया है, जिससे वहां की सरकार भारी दबाव में है।
ये भी पढ़ें: Trump on Canada: ईरान की मार से पस्त हुए ट्रंप? कनाडा को 51वां राज्य बनाने की धमकी ली वापस, बोले- और जंग नहीं
Middle East conflict Update: युद्ध के मुहाने पर खड़ा मध्य पूर्व
कुवैत की दिशा से हुए इन हमलों ने मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी कर ली है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सांसें थमी हुई हैं क्योंकि अमेरिका और इजराइल अब रुकने के मूड में नहीं दिख रहे। ईरान के बुनियादी ढांचे को इतना नुकसान पहुंचा है कि उसकी भरपाई में सालों लग जाएंगे। अगले कुछ घंटे यह तय करेंगे कि ईरान बातचीत की मेज पर आता है या यह टकराव एक पूर्ण विश्व युद्ध की शक्ल लेगा।












Click it and Unblock the Notifications