हिज्बुल्लाह चीफ की मौत से ईरान में हड़कंप, सुरक्षित जगह पर भागे सुप्रीम लीडर खामेनेई, क्या इजराइल करेगा हमला?
Ayatollah Ali Khamenei: इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्ला के मारा जा चुका है। इस कार्रवाई के बाद ईरान में हलचल तेज हो गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सुरक्षित स्थान पर जा चुके हैं। कहा जा रहा है कि खामेनेई देश के भीतर ही हैं, किंतु वह जिस स्थान पर ले जाए गएं हैं।वहां सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक है कि ईरान लेबनान के हिजबुल्लाह और अन्य क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ निरंतर संपर्क में था।
इस दौरान इसे लेकर योजना चल रही थी कि इजरायल के खिलाफ अगला कदम क्या होगा। इससे पूर्व, खामेनेई ने शुक्रवार को अपने घर पर देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपात मीटिंग बुलाई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स ने मीटिंग की जानकारी रखने वाले 2 ईरानी अधिकारियों का हवाला देते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

इस बीच इजराइली सेना ने शनिवार को दावा किया कि शुक्रवार को बेरूत में किए गए हमले में हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्ला को मार गिराया है। सेना ने अपने बयान में कहा कि जब हिजबुल्लाह की अगुवाई में बेरूत के दक्षिण में दहियेह स्थित अपने मुख्यालय में बैठक कर रहा था, तभी उस स्थान पर हवाई हमला किया गया।
हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कार्की और उसके शेष कमांडर भी हमले में मारे जा चुके हैं। मालूम हो कि नसरल्ला तीन दशक से अधिक समय से हिजबुल्लाह का नेतृत्व कर रहा था। हिजबुल्लाह ने नसरल्ला के मारे जाने के संबंध में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
हिजबुल्लाह के खिलाफ लगातार हमले करता इजरायल इससे पहले, सेना ने बताया था कि उसने नसरल्ला को निशाना बनाकर शुक्रवार को बेरूत स्थित हिजबुल्ला के केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया, जहां एक के बाद एक भीषण विस्फोटों से कई ऊंची इमारतें तबाह हो गईं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 91 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इजरायल ने शनिवार को हिजबुल्लाह के विरुद्ध भीषण हवाई हमले जारी रखे और चरमपंथी संगठन ने भी इजरायल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे गए।
इजरायली सेना ने अपने बयान में कहा कि वह लेबनान के साथ तनाव बढ़ने के मध्य अतिरिक्त रिजर्व सैनिकों को तैनात कर रही है। सेना ने शनिवार सुबह कहा कि वह रिजर्व सैनिकों की 3 बटालियन को सक्रिय कर रही है। इससे पूर्व सप्ताह की शुरुआत में 2 बटालियन को संभावित जमीनी आक्रमण के मद्देनजर प्रशिक्षण देने के लिए उत्तरी इजरायल भेजा गया था।
ईरान को संघर्ष में फंसाने का इजरायल पर आरोप ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कुछ दिनों पूर्व इजरायल पर मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध भड़काने और उनके मुल्क को संघर्ष में घसीटने का आरोप लगाया था।
मसूद ने कहा कि ईरान नहीं चाहता कि गाजा में मौजूदा युद्ध और इजरायल-लेबनान सीमा पर हवाई हमलो में वृद्धि हुई है। जबकि, इजरायल इस बात पर बल देता है कि वह व्यापक युद्ध नहीं चाहता है, वह ऐसी कार्रवाई कर रहा है जो इसके विपरीत दिखाती है।
पेजेशकियान ने लेबनान में पेजर, वॉकी-टॉकी और बाकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के घातक विस्फोटों की तरफ इशारा किया, जिसके लिए आरोप उन्होंने इजरायल पर लगाया। ज्ञात हो कि लेबनान में सक्रिय हिजबुल्लाह को ईरान से समर्थक मिलने का आरोप लगता है।
गौरतलब है कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की कुछ दिनों पूर्व हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। जांच रिपोर्ट में ज्ञात हुआ है कि रईसी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। ईरान के शासकीय टीवी ने यह जानकारी दी थी। मई में हेलीकॉप्टर के हादसे का शिकार होने से रईसी और 7 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी।
तमाम रिपोर्टों के मुताबिक, सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के उच्चतम बोर्ड की आखरी रिपोर्ट में कहा गया कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना की मुख्य वजह वसंत में क्षेत्र की जटिल मौसमी परिस्थितियां थीं। रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया कि अचानक घना कोहरा ऊपर की ओर उठने लगा और इसी बीच हेलीकॉप्टर पहाड़ से टकरा गया। हेलीकॉप्टर के कलपुर्जों या इंजन में किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका से इंकार किया गया था।
यह भी पढ़ें Arunachal Pradesh: 21 बच्चों का किया था यौन उत्पीड़न, अदालत ने स्कूल के वार्डन को दी फांसी की सजा












Click it and Unblock the Notifications