Iran Israel War: कुवैत पर ईरान का बड़ा हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत,अब तक कितने भारतीयों की मौत?
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट की जंग का आज 31वां दिन है, US इजराइल के हमले के पलटवार में ईरान ने भी हमले तेज कर दिए हैं। मिडिल ईस्ट में फंसे या वहां कार्यरत भारतीय भी इसका शिकार हो रहे हैं। अब कुवैत के बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट पर हुए ईरानी हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है।
इस बारे में ऊर्जा मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 'कुवैत के खिलाफ ईरानी आक्रामकता के तहत, एक बिजली और पानी संयंत्र में स्थित एक सर्विस बिल्डिंग पर हमला किया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई और बिल्डिंग को काफी भौतिक नुकसान पहुंचा है।'

Iran Israel War News Update: अब तक 8 भारतीयों की मौत
आपको बता दें कि इससे पहले भी हमले के लपेटे में आने से कई भारतीयों की जान जा चुकी है। राजधानी दिल्ली में बीते शुक्रवार को खाड़ी देशों के अतिरिक्त सचिव असीम महाजन ने जानकारी देते हुए कहा था कि 'पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में अब तक अलग-अलग घटनाओं में 7 भारतीयों की मौत हो चुकी है और एक भारतीय अभी भी लापता है। वहीं, आज की घटना को जोड़कर देखा जाए तो अब तक 8 भारतीयों की मौत हो चुकी है।'
Iran Israel War news Hindi: अफ़वाहों पर ध्यान न दें
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि 'एक महीने से ज़्यादा समय पहले शुरू हुए इस संघर्ष के बाद से, देश पर कुल 307 बैलिस्टिक मिसाइलें, दो क्रूज़ मिसाइलें और 616 ड्रोन हमले हुए हैं। मंत्रालय ने शांति बनाए रखने की अपील भी की और जनता से आग्रह किया कि वे अफ़वाहों पर ध्यान न दें।'
कुवैत पर कई हमले, 10 जवान घायल
कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 'पिछले 24 घंटों में उसने 14 बैलिस्टिक मिसाइलों और 12 दुश्मन ड्रोन का पता लगाकर उनसे निपटा है। मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अल-अतवान ने बताया कि इनमें से कुछ मिसाइलों और ड्रोन ने कुवैती सशस्त्र बलों के एक अड्डे को निशाना बनाया, जिससे 10 जवान घायल हो गए और उस जगह को भी नुकसान पहुंता है।'












Click it and Unblock the Notifications