Iran-Israel War: इजराइल पर ईरान के भीषण हमले, शेल्टर होम में छिपे भारतीय, Video में बता रहे कैसा है हाल, देखिए
ईरान की ओर मिसाइल हमले पर इजराइली रक्षा दल आईडीएफ ने अगले आदेश तक लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के कहा है। आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि जो धमाके सुनाई दे रहे हैं, वो प्रॉजेक्टाइल्स (रॉकेट या मिसाइल) के गिरने या उन्हें तबाह किए जाने के हैं। दरअसल, दावा किया जा रहा है कि एक साथ बड़ी संख्या में दागी गई मिसाइलों को इजराइल ने नष्ट किया है। इस बीच इजराइली समेत भारतीयों ने भी शेल्टर होम में शरण ली है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने बताया कि मिसाइल के ताबड़तोड़ हमले के चलते इजराइल में कैसे हालात बन गए हैं।

VIDEO | “We are in the safety room. No need to worry, but just before the siren blows, you need to go into the safety room. I am from Telangana, living in Tel Aviv,” says an Indian civilian inside a shelter in Tel Aviv, Israel.
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/IToasBtCh9
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2024
VIDEO | “I am in Tel Aviv. Iran just now started attacking. We are now in the safety room. Everyone is safe,” says an Indian civilian inside a shelter in Tel Aviv, Israel.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/dh8z4wRGma
— Press Trust of India (@PTI_News) October 1, 2024
इस बीच यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन एक अहम बैठक की है। इस दौरान बाइडेन ने अमेरिकी सेना को ईरानी मिसाइलों को तबाह करने में इजरायल की मदद करने का निर्देश दिया है। एनएससी के प्रवक्ता सीन सेवेट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम से हमले की निगरानी कर रहे हैं और लगातार ताजा अपडेट ले रहे हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ईरान के इस हमले की निंदा की है। उन्होंने एक बयान में कहा, "... कुछ घंटे पहले, ईरान ने पांच महीने के अंतराल में दूसरी बार, लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलों सहित इज़राइल पर सीधा हमला किया। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और पूरी दुनिया को इसकी निंदा करनी चाहिए। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य भागीदारों के सक्रिय समर्थन से इज़राइल ने इस हमले को प्रभावी ढंग से सामना किया।"
वहीं ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इजरायल पर मिसाइल दागे जाने के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई सुरक्षित स्थान पर हैं। इस बीच जॉर्डन, इजरायल समेत कई देशों ने इजरायल को जाने वाली अपनी फ्लाइट्स बंद करने के साथ, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications