यूक्रेन के प्‍लेन क्रैश सिलसिले में ईरान में गिरफ्तार लोग, हादसे में मारे गए थे 176 लोग

तेहरान। यूक्रेन का प्‍लेन गिराने के सिलसिले में ईरान में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। न्‍यूज एजेंसी एपी की तरफ से बताया गया है कि ईरान के कोर्ट की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। ईरान ने पिछले दिनों मान लिया है कि उसने 'अनजाने' में यूक्रेन के पैसेंजर जेट को निशाना मंगलवार को निशाना बना दिया था। ईरानी मिलिट्री की तरफ से इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी किया गया था। ईरानी मिलिट्री ने हादसे के पीछे 'मानवीय गलती' को जिम्‍मेदार बताया गया था।

tehran-plane-crash

राष्‍ट्रपति रूहानी ने जारी किया था बयान

जो जेट क्रैश हुआ था यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस का बोइंग 737-800 था। इस जेट ने ईरान की राजधानी तेहरान से यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए टेकऑफ किया था। जेट पर 167 यात्री और नौ क्रू मेंबर्स थे। ईरान ने कहा था कि जो कोई भी इसके पीछे जिम्मेदार होगा, उसे जरूर सजा दी जाएगी। यह पैसेंजर प्‍लेन तेहरान स्थित इमाम खोमनेई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक ऑफ करते ही क्रैश हो गया था। ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, 'देश की सेनाओं की तरफ से हुई आंतरिक जांच में निष्‍कर्ष निकला है कि जेट गलती से एक मिसाइल का निशाना बन गया। यह एक मानवीय भूल थी जिसकी वजह से यह भयानक क्रैश हुआ और 176 लोगों की मौत हो गई। जांच जारी है और इस बड़ी घटना के हर पहलु को देखा जाएगा।' रूहानी ने क्रैश को एक ऐसी गलती करार दिया है जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्‍मद जावेद जारीफ ने कहा कि यह गलती अमेरिकी दुस्‍साहस का नतीजा है। उन्‍होंने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+