ईरान कभी भी बना सकता है परमाणु बम, यूरेनियन इनरिच 84% तक पहुंचा, न्यूक्लियर क्लब में दूसरा इस्लामिक देश!
ईरान के परमाणु बम बनाने के बाद दुनिया पहले जैसी नहीं रहेगी और सबसे पहले इजरायल खुद को परमाणु संपन्न देश घोषित करेगा। ईरान और इजरायल के बीच का संघर्ष विनाशकारी स्थिति तक जा सकती है।

Iran Nuclear Power: बहुत जल्द, यानि अगले कुछ महीनों में आप कभी भी ये ब्रेकिंग न्यूज सुन सकते हैं, कि ईरान ने परमाणु हथियारों का निर्माण कर लिया है।
यानि, पाकिस्तान के बाद ईरान दूसरा इस्लामिक देश होगा, जिसके पास परमाणु बम होगा।
तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और पश्चिमी देशों के बीच बार-बार होने वाली बातचीत दोनों पक्षों के बीच की असहमति की वजह से फिर से रूक गई है।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, कि बातचीत की मेज पर वापस नहीं आकर 'ईरान ने एक बड़े मौके की हत्या की है।' उन्होंने कहा, कि ईरान के साथ वार्ता, अब बाइडेन प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल नहीं है।
इस बीच, ईरान अब वास्तव में परमाणु हथियार बनाने के काफी करीब पहुंच चुका है और ज्यादा से ज्यादा उसे कुछ और महीने लगेंगे, जब ईरान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश बन जाएगा।

परमाणु बम बनाने के करीब पहुंचा ईरान
दुनिया में परमाणु हथियारों और परमाणु कार्यक्रम की निगरानी करने वाली संस्था 'इंटरनेशनल एटमिक एनर्जी एजेंसी' यानि IAEA ने कहा है, कि ईरान ने यूरेनियम को 84% तक इनरिच यानि समृद्ध कर लिया है, जो बम के बनाने के लिए आवश्यक 90% से थोड़ा ही कम है।
यानि, यूरेनियन इनरिच 90 प्रतिशत होते ही ईरान परमाणु बम बनाने लायक हो जाएगा।
अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने मार्च के अंत में अमेरिकी कांग्रेस को बताया था, कि ईरान के पास "दो सप्ताह से भी कम समय" में बम बनाने और कई महीनों के भीतर खुद परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त न्यूक्लियर विखंडनीय सामग्री हो सकती है।
इन घटनाक्रमों को देखते हुए, अब सवाल ये उठ रहे हैं, कि क्या अब परमाणु समझौते के लिए कोई गुंजाइश बची है? क्या अमेरिका अपनी कूटनीति और प्रतिबंधों के जरिए या फिर इजरायस अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर, ईरान को परमाणु बम बनाने से रोक सकता है? एक्सपर्ट्स का कहना है, अब ये अत्यंत मुश्किल हो गया है।

ईरान से परमाणु वार्ता का भविष्य क्या?
अमेरिका ने 2018 में ईरान के साथ परमाणु वार्ता, जिसे JCPOA कहा जाता है, उसे एकतरफा रद्द कर दिया था। उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति हुआ करते थे। परमाणु वार्ता तोड़ने के साथ साथ डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊपर काफी सख्त प्रतिबंध भी लगा दिए।
ये वार्ता संयुक्त राष्ट्र के अधीन था और एक्सपर्ट्स का कहना है, कि वार्ता रद्द करना अमेरिका की सबसे बड़ी गलती थी, क्योंकि ईरान परमाणु बम नहीं बनाने के लिए करीब करीब तैयार हो गया था।
लेकिन, बाइडेन प्रशासन ने जब फिर से परमाणु डील में वापस आने की कोशिश की, तो ईरान ने डील में वापस आने के लिए कई शर्तें बढ़ा दीं। जिसमें प्रतिबंध की वजह से हुए नुकसान की भरपाई, ईरान की सेना रिवॉल्यूशनरी गार्ड को आतंकवादी संगठनों की सूची से बाहर करने की भी मांग थी।
जिसे मानने के लिए अमेरिका तैयार नहीं हुआ है।

हालांकि, इसके बाद भी यूरोपीय यूनियन का मानना है, कि JCPOA एक मात्र ऐसा कार्यक्रम है, जिसके जरिए ईरान को परमाणु बम बनाने से रोका जा सकता है। हालांकि, JCPOA में लौटने की बात को प्राथमिकता में नहीं होने के बात करने के बाद भी अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर इस डील को खत्म होने की घोषण नहीं की है।
ईरान के नेता आगे क्या करेंगे?
हालांकि, इस समझौते के समर्थकों का तर्क है, कि इसने ईरान की परमाणु क्षमताओं को काफी हद तक सीमित कर दिया था, और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम का विकास वास्तव में पिछले दो सालों में हुआ है।
वहीं, हाल ही में, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े एक समाचार आउटलेट ने यह स्पष्ट कर दिया है, कि ईरान "तर्कसंगत कारणों से बम बनाने के वैज्ञानिक तरीकों के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं कर सकता।"
अब बड़ा सवाल यह है, कि ईरान के नेता आगे क्या करेंगे? सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने फरवरी में कहा था, कि उनका मानना है कि ईरान के सर्वोच्च नेता ने अभी तक परमाणु हथियार बनाने का फैसला नहीं किया है।
तो, ईरानी नेतृत्व क्या सोच रहा है? इस तरह के एक प्रश्न का उत्तर देने के लिए, ईरान के अतीत को खंगालना होगा, जिसे व्यापक रूप से अनदेखा किया गया है।

ईरान के अतीत से भविष्य का जवाब
1979 की क्रांति के बाद से, ईरानी नेताओं ने प्रमुख फैसले लेने के लिए एक सतर्क और धीमी गति का प्रदर्शन किया है।
ईरान में निर्णय लेने की यह लंबी प्रक्रिया शासन के दीर्घकालिक अस्तित्व के बारे में चिंता को दिखाता है, जो पिछले चार दशकों से कई आंतरिक और बाहरी खतरों से जूझ रहा है।
उदाहरण के लिए, इस्लामिक गणराज्य को 1980 के दशक में युद्ध के बाद इराक के साथ संघर्ष विराम और शांति वार्ता को स्वीकार करने में आठ साल लग गए।
इसके अलावा, 2003 में देश के परमाणु कार्यक्रम के खुलासे के बाद ईरानी अधिकारियों को अमेरिका और अन्य वैश्विक शक्तियों के साथ परमाणु समझौते पर गंभीर बातचीत के लिए तैयार होने में एक दशक लग गया।
Recommended Video

इसके अलावा, जबकि ईरान ने पहली बार 2000 के दशक के मध्य में तत्कालीन राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद के शासनकाल में "पूर्व की ओर देखो" नीति का सुझाव दिया था, लेकिन देश ने 2015 तक इस दिशा में प्रमुख नीतियां विकसित करना शुरू नहीं किया था। इसमें रूस के साथ दोनों में सैन्य सहयोग शामिल है। सीरिया और अब यूक्रेन और चीन के साथ एक दीर्घकालिक आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा समझौता स्थापित करने में भी सालों का वक्त लगा।
हालांकि, परमाणु हथियारों का निर्माण निश्चित रूप से 1979 की क्रांति के बाद से ईरानी नेतृत्व का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक निर्णय होगा, लेकिन ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए इसमें भी कई सालों का वक्त लग सकता है।
-
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे -
Iran America War: ईरानी राजदूत से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, क्या हुई सीक्रेट बात? -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स -
North Korea: इधर सब US-Iran जंग में उलझे रहे, उधर Kim Jong Un ने अमेरिका में घुसा दिए कई जासूस, क्या चुराया? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications