सुलेमानी की मौत के बाद ईरान ने जनरल इस्‍माइल कैनी को बनाया नया सेना प्रमुख

तेहरान। इराक के बगदाद एयरपोर्ट पर गुरुवार देर रात अमेरिकी ड्रोन्स ने रॉकेट से हमले में मारे गए आर्मी के जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता ने उनकी जगह पर ब्रिगेडियर जनरल इस्‍माइल कैनी को नया प्रमुख नियुक्त किया है। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह खामनेई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बयान जारी कर कहा , मैं कासिम सुलेमानी की शहादत के बाद मैं ब्रिगेडियर जनरल इस्‍माइल कैनी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की कुद्स फोर्स के कमांडर के तौर पर नियुक्त करता हूं।

Iran Appoints Esmail Qaani as New Chief of Quds Force
खैमनी ने अपने बयान में कहा कि, कुद्स फोर्स के लिए वही आदेश हैं, जो शहीद सुलेमानी के नेतृत्व के समय थे। मैं सेना के सभी सदस्यों को जनरल कैनी का साथ देने का आह्वान करता हूं। उनके दिव्य समृद्धि, स्वीकृति और मार्गदर्शन की कामना करता हूं। इस बीच, इराकी राष्ट्रपति बरहम सालेह ने सुलेमानी की मृत्यु के बाद संयम रखने का आह्वान किया। ईरान के दूसरे सबसे ताकतवर शख्स कासिम सुलेमानी का मारा जाना पूरे मिडिल ईस्ट के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होने वाला है। ईरान अब अमेरिका और इजरायल के खिलाफ बदले की कार्रवाई करेगा। इस बदले को लेकर अब अमेरिका इजरायल के साथ समूची दुनिया चिंतित है।

बता दें कि, ईरान की इलीट कुद्स सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी और इराक के ईरान समर्थित संगठन- पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (पीएमएफ) के कमांडर अबु महदी अल-मुहंदिस समेत 8 लोगों की मौत हो गई। व्हाइट हाउस के मुताबिक, जनरल कासिम मध्य-पूर्व में अमेरिकी राजनयिकों और इराक में सैनिकों को मारने की साजिश रच रहे थे। राष्ट्रपति ट्रम्प के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने अपने जवानों की रक्षा के लिए जनरल कासिम को मार गिराया।

जनरल कासिम की मौत के बाद इराक की विद्रोही शिया सेना ने अपने लड़ाकों को तैयार रहने के लिए कहा है। बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने नागरिकों को जल्द से जल्द इराक छोड़ने की सलाह दी है। दूतावास से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिकी नागरिक जितनी जल्द हो सके विमानों से और मुमकिन हो तो सड़क के रास्ते दूसरे देश चले जाएं। इसके साथ ही इराक की काउंटर-टेररिज्म फोर्स को दूतावास की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+