इंडोनेशिया: नाव पलटने से 8 की मौत, 42 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
जकार्ता। इंडोंनेशिया के बोर्नियो द्वीप में सोमवार को एक नाव बड़े हादसे का शिकार हो गई। बोर्नियो द्वीप में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत होने की पुष्टी की गई है। इस हादसे में अभी भी एक लापता बताया जा रहा है, जिसका पता लगाने के लिए बचाव दल पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। इस हादसे के बाद बचाव दल ने 42 लोगों को सुरक्षित निकाला है। अनुग्रह एक्सप्रेस नाव नॉर्थ कालीमंतन प्रांत की राजधानी तानजंग से उसी क्षेत्र में ताराकन की ओर जा रही थी।

तारान में एक खोज और बचाव अधिकारी मैनांगप डीजाला ने कहा कि इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बचाव कार्य के दौरान 42 लोगों को जीवित निकाला है। उन्होंने बताया कि इस नाव मे कुल 48 लोग सवार और तीन क्रू मेंबर सवार थे। नाव में पांच बच्चे भी शामिल थी।
नाव पलटने की घटने के बाद पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है। दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह मुल्क में यात्रा करने के लिए समुद्री मार्ग बहुत ही सस्ता और लोकप्रिय है, लेकिन खराब सुरक्षा प्रवर्तन की वजह से आए दिन यहां नाव पलटने की घटनाएं देखने को मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications