पाकिस्तानी लड़के से शादी के लिए अंजू का परिवार तैयार, प्रेमी नसरुल्लाह ने किया दावा, तीन दिनों में सगाई

Anju Nasrullah News: भारत में सीमा हैदर लगातार मीडिया में बनी हुई है और भारतीय मीडिया सीमा हैदर और उसके भारतीय पति सचिन मीणा का इंटरव्यू लेने के लिए लाइन में लगी रहती है, तो दूसरी तरह भारत से पाकिस्तान गई अंजू को लेकर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भी वैसा ही हाल गया है।

पाकिस्तानी मीडिया भी अंजू और उसके प्रेमी नसरुल्ला का इंटरव्यू लेने के लिए उसके गांव में जमा होने लगी है। पाकिस्तानी अखबार द ट्रिब्यून एक्सप्रेस ने लिखा है, कि सीमा हैदर की कहानी जिस तरह से भारत में लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है, उसी तरह से अंजू की कहानी सुनने के लिए भी पाकिस्तान के लोगों में काफी दिलचस्पी है।

Anju Nasrullah News

... वो पाकिस्तान की बहू है

भारत से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह गई अंजू ऊपरी दीर इलाके में रहती है, जहां उसे देखने और उससे मिलने के लिए पूरे क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। बीबीसी उर्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 साल के अंजू के लवर नसरुल्लाह ने बताया, कि वह अंजू और वो फेसबुक पर मिले थे और उनका रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती से प्यार में बदल गया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि वे अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अंजू और नसरुल्ला की अगले 2 से तीन दिनों में सगाई करने की योजना है और सगाई के 10 से 12 दिनों के बाद अंजू वापस हिन्दुस्तान लौट जाएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अंजू नई दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती है और एक महीने की छुट्टी लेकर पाकिस्तान गई है। दोनों ने बताया है, कि वो शादी करने के लिए फिर से वापस पाकिस्तान जाएगी और धीरे धीरे पाकिस्तान की नागरिकता लेने की कोशिश करेगी।

नसरुल्लाह ने माना, कि अंजू को पाकिस्तान का वीजा मिलना काफी मुश्किल था, लेकिन दोनों लगातार वीजा के लिए ईमानदारी से कोशिशें करते रहे और आखिरकार उन्हें कामयाबी मिल ही गई।

अपर दीर के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) मोहम्मद मुश्ताक ने भी क्षेत्र में एक भारतीय नागरिक की मौजूदगी की पुष्टि करते हुए कहा है, कि अंजू वर्तमान में नसरुल्ला के आवास पर रह रही थी।

नसरुल्ला ने कहा कि अंजू भारत में उनकी कंपनी से छुट्टी लेकर पाकिस्तान आई है और वापस लौटने के बाद वह अपनी नौकरी फिर से करने लगेगी।

वहीं, स्थानीय लोगों ने ऊपरी दीर में अंजू के आने के बाग काफी खुश हैं और उसका स्वागत कर रहे हैं। लोगदों ने कहा, कि वह पख्तूनों की मेहमान और अब पाकिस्तान की बहू बन गई हैं।

मीडिया से परेशान हैं नसरुल्ला

नसरुल्ला ने कहा, कि अंजू फिलहाल उसके घर में उसके परिवार के साथ रहती है और आराम से रह रही है। हालांकि, अंजू के पाकिस्तान आने की खबर सार्वजनिक होने के बाद वह मीडिया की मौजूदगी से खुश नहीं है।

उन्होंने कहा, कि "बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और अन्य लोग एकत्र हो रहे हैं।" नसरुल्ला ने कहा, कि "उसे जो कुछ भी बताने की जरूरत होगी, वो खुद व्यक्तिगत तौर पर मीडिया को बता देगा।" उसने कहा, कि "मैं नहीं चाहता, कि हमारे रिश्ते को कोई मुद्दा बनाया जाए। हमारे रिश्ते में धर्म शामिल नहीं है। अंजू अपना धर्म बदलती है या नहीं, यह उसका अपना फैसला होगा और मैं उसकी पसंद का उसी तरह सम्मान करूंगा जैसे वह मेरी पसंद का सम्मान करती है।"

आपको बता दें, कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के जिस अपर दीर इलाके में अंजू रूकी हुई है, वो अफगानिस्तान की सीमा से सटा क्षेत्र है, जो काफी रूढ़िवादी इलाका माना जाता है। वहीं, अंजू नहीं चाहती है, कि वो जिस कंपनी में काम करती है, उसकी जानकारी मीडिया में आए और उसकी वजह से उसे अपनी नौकरी को लेकर मुश्किलें पैदा हों।

शादी के लिए अंजू का परिवार तैयार?

नसरुल्लाह ने कहा, कि अंजू के परिवार को भी उनके रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं है। नसरुल्लाह ने कहा, कि "इसलिए मैं अपील करता हूंस कि हमारी निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। हमारे रिश्ते और जिंदगी को किसी भी तरह तमाशा नहीं बनाया जाना चाहिए। हम ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते हैं।"

हालांकि, अंजू का परिवार इस रिश्ते को लेकर क्या सोचता है, इसकी जानकारी फिलहाल हमारे पास नहीं है।

डीपीओ मुश्ताक ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि अंजू के वीजा दस्तावेजों की गहन पुलिस जांच की गई है, और उन्हें पूरी तरह से सही पाया गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय महिला को एक महीने का वीजा दिया गया है और उसे ऊपरी दीर में प्रवेश की अनुमति भी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+