Anju Video: पाकिस्तान पहुंची अंजू ने प्रेमी के घर से जारी किया वीडियो संदेश, शादी और सगाई पर साधी चुप्पी
Anju Nasrullah News: पाकिस्तान में अपने प्रेमी से मिलने गई भारत की रहने वाली 35 साल की महिला अंजू ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो संदेश बीबीसी को भेजा गया है, जिसमें अंजू ने मीडिया से उनकी जिंदगी में दखल नहीं देने की मांग की है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला जिले में इस वक्त अपने प्रेमी नसरुल्लाह के घर मौजूद अंजू का मामला लगातार सुर्खियां बटोर रहा है, क्योंकि उनका पाकिस्तान जाना भी काफी हद तक उसी तरह का है, जैसे पिछले दिनों पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर नाम की महिला, अपने चार बच्चों के साथ भारतीय नागरिक सचिन मीना के पास आ गईं थीं।

अंजू ने जारी किया वीडियो संदेश
बीबीसी के मुताबिक, अंजू ने जो वीडियो संदेश भेजा है, उसमें उन्होंने कहा है, कि "मैं ये सबको संदेश देना चाहती हूं, कि मैं कानूनी तरीके से पाकिस्तान आई हूं और पाकिस्तान आने के लिए मैंने पूरा प्लान बनाया था। ये दो दिनों की बात नहीं है, कि मैं यहां अचानक आ गई हूं।"
आपको बता दें, कि इससे पहले नसरुल्लाह ने बीबीसी से ही बात करते हुए दावा किया था, कि अंजू उससे सगाई करने के लिए पाकिस्तान आई है, हालांकि अंजू ने जो वीडियो संदेश भेजा है, उसमें शादी और सगाई संबंधित कोई बात नहीं है। लिहाजा, अब सवाल ये उठ रहे हैं, कि आखिर अंजू ने नसरुल्लाह से शादी या सगाई की बात पर क्यों नहीं कुछ कहा? और क्या नसरुल्लाह झूठ तो नहीं बोल रहा है?
इस वीडियो संदेश में अंजू ने पाकिस्तान में अपने आपको पूरी तरह से सुरक्षित बताया है और कहा है, कि "मैं यहां पर पूरी तरह से सुरक्षित हूं और किसी तरह की कोई दिक्कत मुझे नहीं है।" अंजू ने आगे कहा, कि "वो जिस तरह से पाकिस्तान आई है, वो उसी प्रोसेस से पाकिस्तान से वापस भी जाएगी।"
आपको बता दें, कि दीर बाला जिले की स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है, कि अंजू इस वक्त नसरुल्लाह के ही घर रूकी हुई है और पुलिस ने नसरुल्लाह और उसके परिवार वालों को अंजू की सुरक्षा का ख्याल रखने की नसीहत दी है।
वहीं, अंजू ने बीबीसी को जो वीडियो संदेश भेजा है, उसमें उन्होंने मीडिया से मामले को तुल ना देने की अपील की है। उन्होंने कहा, कि 'मेरे मामले को लेकर मेरे परिवार और मेरे बच्चों को परेशान नहीं किया जाए।' अंजू ने आगे कहा है, कि "मीडियो को जो भी बात करनी हो, वो मुझसे करे।"
झूठ बोलकर अंजू ने छोड़ा भारत
आपको बता दें, कि अंजू के पाकिस्तान जाने को लेकर भिवाड़ी के एएसपी सुजीत शंकर ने कहा है, कि शुरूआती तफ्तीश में पता चला है, कि महिला अंजू पिछले करीब 2-3 साल से फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए से पाकिस्तान के रहने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में थी।
अंजू ने परिवार वालों को बताया था, कि वो किसी काम से अमृतसर जा रही है, लेकिन वह 21 जुलाई को भारत से बाघा बॉर्डर होते हुए पाकिस्तान चली गई। हाालंकि, भिवाड़ी पुलिस को अभी तक अंजू के परिवार से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।
पुलिस के मुताबिक, अंजू ने साल 2020 में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था, लेकिन पुलिस के पास फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। अंजू ने अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया कि वह जल्द वापस आ जाएगी। हालांकि, उसने ये भी कहा है, कि वो भारत लौटने के बाद अपने पति से अलग रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications