थाईलैंड में 3 दिन फंसे रहे 100 यात्री, इमरजेंसी लैंडिंग, 80 घंटे की प्रतीक्षा, एयरलाइंस ने क्या कहा?

कनाडा के अस्पताल में भारतीय महिलाओं की डिलीवरी को लेकर एक कनाडियन ने बड़ा दावा किया है। वायरल वीडियो को लेकर ये दावा किया गया कि भारत से गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए कनाडा का रुख करनें रुचि रखती हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में, एक कनाडाई नाम के व्यक्ति ने दावा किया कि भारतीय महिलाएं प्रसव के लिए कनाडा के अस्पतालों में भीड़ लगा रही हैं।

कनाडा के एक शख्स ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये दावा किया है कि गर्भवती भारतीय महिलाएं कनाडा के जन्म क्लीनिकों और अस्पतालों में भर रही हैं। चाड इरोस नाम के इस एक्स यूजर ने यह भी कहा कि भारतीय महिलाएं विशेष रूप से बच्चे और माता-पिता के लिए कनाडाई नागरिकता प्राप्त करने के लिए कनाडा जाती हैं।

Birth Travel

चाड इरोस इसको लेकर एक क्लिनिक में अपनी बहन द्वारा शेयर किए गए बर्थ टूरिज्म के अनुभव को लेकर भी चर्चा की। और दावा किया कि पिछले 5-6 वर्षों से कनाडा में ये एक मुद्दा रहा है, जिसकी गूंज कनाडा के संसद से तक रही।

शख्स ने क्या कहा?
अपने पोस्ट में कनाडा में कनाडा में बर्थ ट्रेवेल के मामलों को लेकर एक्स उपयोगकर्ता चाड इरोस ने कहा, "गर्भवती भारतीय महिलाएं मुफ्त जन्म के लिए कनाडा जा रही हैं और कनाडाई नागरिक बच्चे करदाता के खर्च पर। आज रात मेरी भतीजी को बच्चा हुआ, जिससे मेरी बहन मुझसे पहले दादा-दादी बन गई। बधाई हो! नर्स ने मेरी भतीजी को बताया कि प्रसूति वार्ड भारतीय महिलाओं से भरा हुआ है अपने बच्चों को जन्म देने के लिए, कनाडाई नागरिकता वाला बच्चा पाने के लिए कनाडा का रुख रहे हैं।"

द फिफ्थ एस्टेट की रिपोर्ट के अनुसार, इसकी व्यवस्था कनाडा में बर्थ होटलों द्वारा की जाती है। वे इन महिलाओं को सीमा पर आने वाली किसी भी समस्या का भी ध्यान रखते हैं। हालांकि कई लोग सुरक्षित भविष्य और कनाडाई नागरिकता के लिए ऐसा करते हैं।

वहीं चीन की 28 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट मेलोडी बाई ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, " हमने कनाडा को उसके बेहतर प्राकृतिक और सामाजिक वातावरण के कारण चुना है।"

क्या सोचते हैं कनाडाई नागरिक
बर्थ ट्रेवेल की स्थिति को लेकर कनाडा के नागरित चिंतित हैं। उनका मानना है कि इस तरह की स्थिति से कनाडा की स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव बढ़ रहा है। कई देशों की महिलाएं बच्चे को जन्म देने के लिए कनाडा आती हैं और फिर अपने बच्चों के साथ अपने वतन लौट आती हैं। ऐसे में कई कनाडाई मानते हैं कि विदेस के नागरिक इसका अनुचित लाभ ले रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओंटारियो, क्यूबेक और ब्रिटिश कोलंबिया के कई अस्पतालों में डिलीवरी को लेकर बर्थ ट्रेवेल के मामले सामने आ। दावा किया जा रहा है कि इस स्थिति से कनाडा को नुकसान हो रहा है, क्योंकि यहां एक महिला की डिलीवरी में करीब 30,000 हजार अमेरिकी डॉलर खर्च होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+