Mayushi Bhagatl: भारतीय छात्रा को FBI ने मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाला, 10 हजार डॉलर का इनाम, कहां है मयूशी?
Mayushi Bhagat: अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने चार साल पहले न्यू जर्सी से लापता हुई भारत की 29 साल की छात्रा के बारे में जानकारी देने वाले को 10,000 डॉलर तक का इनाम देने का ऐलान किया है। मयूशी भगत नाम की भारतीय छात्र को आखिरी बार 29 अप्रैल 2019 की शाम को "रंगीन पायजामा पैंट और एक काली टी-शर्ट" पहने जर्सी सिटी में अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलते देखा गया था।
मयूशी भगत के परिवार ने 1 मई 2019 को पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी थी, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी मयूशी का कोई पता नहीं चल पाया है।

एफबीआई नेवार्क फील्ड कार्यालय और जर्सी सिटी पुलिस विभाग ने मयूशी भगत के लापता होने की गुत्थी सुलझाने में जनता की मदद मांगी हैं। एफबीआई ने मयूशी भगत के स्थान या बरामदगी के बारे में जानकारी देने के लिए 10,000 अमेरिकी डॉलर तक का इनाम देने का ऐलान किया है। पिछले साल जुलाई में, एफबीआई ने भगत को "लापता व्यक्तियों" की सूची में शामिल किया था और जनता से उनके बारे में जानकारी के लिए सहायता मांगी थी।
अमेरिका पढ़ने गई थी मयूशी भगत
जुलाई 1994 में भारत में जन्मी मयूशी भगत, छात्र वीजा पर अमेरिका में गई थी और न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ रही थी। न्यूयॉर्क में एफबीआई के एक बयान के अनुसार, वह अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू बोलती है और एफबीआई का कहना है, कि न्यू जर्सी के साउथ प्लेनफील्ड में उसके कुछ दोस्त रहते हैं।
एफबीआई ने कहा, कि किसी को भी मयूशी भगत, उनके ठिकाने या उनके लापता होने के बारे में जानकारी हो, तो उन्हें एफबीआई नेवार्क या जर्सी सिटी पुलिस विभाग को फोन करे। पिछले सप्ताह जारी एफबीआई के बयान में कहा गया है, कि "मयूशी के स्थान या उसकी बरामदगी के बारे में जानकारी देने पर उन्हें 10,000 डॉलर तक का इनाम मिल सकता है।"
मयूशी भगत की लंबाई 5'10'' बताई गई है, उसके बाल काले और आंखें भूरी हैं। वह 2016 में F1 छात्र वीजा पर संयुक्त राज्य अमेरिका आई थी। एफबीआई ने भगत के 'लापता व्यक्ति' पोस्टर को अपनी वेबसाइट के "मोस्ट वांटेड" पेज पर "अपहरण/लापता व्यक्तियों" की सूची के तहत रखा है।












Click it and Unblock the Notifications