अमेरिका में गायब भारतीय मूल के छात्र का शव पुलिस को मिला

20 वर्षीय आलाप नरसिपुरा अमेरिका की कॉर्नेल्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और बुधवार से लापता थे।

न्‍यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय मूल का 20 वर्षीय एक छात्र आलाप नरसिपुरा का शव मिला है। आलाप पिछले कई दिनों से लापता था। आलाप अमेरिका की कॉर्नेल्स कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे और बुधवार से लापता थे।

हत्‍या की परिस्थितियों की जांच जारी

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी पुलिस ने न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस, इथाका पुलिस डिपार्टमेंट और इथाका फायर डिपार्टमेंट के साथ काम कर उसका शव शुक्रवार को फॉल क्रीक से बरामद किया। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी पुलिस ने नरसिपुरा की पहचान की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि नरसिपुरा के मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है लेकिन किसी गड़बड़ी आशंका नहीं है। अधिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने इथाका में खाइयों और आसपास के इलाकों में खोज की थी। इससे पहले अधिकारियों ने एक परामर्श जारी कर नरसिपुरा को पांच फुट नौ इंच लंबा सांवला व्यक्ति बताया था।

दिसंबर में मिलनी थी डिग्री

आलाप को 17 मई की सुबह कॉर्नेल कैंपस देखा गया था। 'स्टूडेंट एंड कैंपस लाइफ' रियान लोमबर्डी ने नरसिपुरा की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने नरसिपुरा को एक महत्वाकांक्षी छात्र बताया। उन्‍हें इसी वर्ष दिसंबर में ग्रेजुएशन डिग्री मिलनी थी। इससे पहले शुक्रवार 19 मई को अमेरिका में एक 58 वर्षीय भारतीय युवक अतुल कुमार बाबूभाई पटेल की मौत हो गई थी। इस युवक को अमेरिकी सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा पिछले हफ्ते हिरासत में लिया गया था। सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे देश में प्रवेश के दौरान आवश्यक आव्रजन दस्तावेज नहीं होने के कारण अटलांटा हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया था। पटेल को अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन अधिकारियों ने अटलांटा सिटी डिटेंशन सेंटर में दो दिन हिरासत में रखा था। अस्पताल में मंगलवार को दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। अ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+