हमास के खिलाफ लड़ते हुए भारतीय मूल के जवान की मौत, गिल डेनियल की एक महीने पहले ही हुई थी सगाई

Israel-Hamas War: हमास के खिलाफ चल रहे इजराइली ऑपरेशन में भारतीय मूल के एक इजराइली सैनिक की मौत हो गई है। इजराइली डिफेंस फोर्स के मुताबिक, इस सप्ताह हमास शासित गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान एक 34 वर्षीय भारतीय मूल के इजरायली सैनिक की मौत हो गई है।

मास्टर सार्जेंट. (रे.) अशदोद के गिल डेनियल की मंगलवार को गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई में मौत हो गई है और उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृहनगर में सैन्य कब्रिस्तान में किया गया। इज़राइल रक्षा बलों ने पुष्टि की है, कि गाजा पट्टी में लड़ाई के दौरान मारे गए दो और सैनिकों में गिल भी शामिल थे।

Israel-Hamas War

भारतीय यहूदी विरासत केंद्र ने कहा है, कि "इज़राइल ने इस वीभत्स और क्रूर युद्ध में अपने कई सैनिकों को खो दिया है, उसके सबसे अच्छे बेटे और बेटियां, जो पूरे इज़राइल राष्ट्र के सम्मान के लिए लड़ने के लिए खड़े हुए थे। आज, हम एक और आईडीएफ (इज़राइल रक्षा बल) सैनिक मास्टर सार्जेंट की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं।"

आपको बता दें, कि अशदोद के गिल इजराइल के रिजर्व फोर्स के सैनिक थे और 10 अक्टूबर से वो हमास के खिलाफ जंग लड़ रहे थे।

गिल ने हिब्रू यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी से मास्टर डिग्री हासिल की।

गिल की मौत के बाद उनके दोस्त तिरजा लवी ने कहा, कि "वह एक महान व्यक्तित्व वाले प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। अभी एक महीने पहले ही सगाई हुई है और इतना बड़ा नुकसान हो गया!"

गिल डेनियल इजराइल के बेने समुदाय से आते हैं, जिनका मूल भारत के महाराष्ट्र क्षेत्र से है। गिल ने 2007 की कक्षा के सदस्य के रूप में माकिफ़ जिमेल हाई स्कूल में अध्ययन किया।

गिल के एक सहपाठी ने कहा, "बेहद दर्द के साथ, हम 2007 की कक्षा के 61वें समूह के सदस्य उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं...उनकी मुस्कान उनके सभी दोस्तों को याद है।"

कहा जाता है कि आईडीएफ द्वारा गाजा में अपना जमीनी अभियान शुरू करने के बाद से लड़ाई में लगभग 86 इजरायली सैनिक मारे गए हैं। 7 अक्टूबर से लेकर अब तक कम से कम चार भारतीय मूल के इज़रायली सैनिकों के मारे जाने की जानकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+