ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में चर्च के अंदर पादरी पर भारतीय होने की वजह से हमला

ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित एक चर्च के अंदर केरल के रहने वाले पादरी टॉमी मैथ्‍यू कालाथूर पर चाकू से हमला। हमलावर ने कहा फादर टॉमी एक भारतीय होने की वजह से चर्च में प्रार्थना के योग्‍य नहीं।

मेलबर्न। ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में भारतीय मूल के एक पादरी पर चाकू से हमला होने की खबरें हैं। पादरी केरल के रहने वाले हैं और उन पर चर्च के अंदर ही हमला हुआ है। यह एक नस्‍लीय हमला है और इस तरह के हमलों के लिए ऑस्‍ट्रेलिया पहले भी खबरों में रह चुका है।

ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में चर्च के अंदर पादरी पर भारतीय होने की वजह से हमला

48 वर्ष के फादर और 78 वर्ष का हमलावर

केरल के रहने वाले 48 वर्ष के पादरी फादर टॉमी कालाथूर मैथ्‍यू पर इसलिए हमला हुआ क्‍योंकि वह एक भारतीय हैं। हमला करने वाले व्‍यक्ति का कहना था कि फादर टॉमी भारतीय हैं इसलिए वह या तो हिंदु या फिर मुसलमान होंगे। इसलिए वह प्रार्थना कराने के योग्‍य नहीं थे। जिस व्‍यक्ति ने फादर पर हमला किया वह इटैलियन मूल का है और उसकी उम्र 72 वर्ष है। वह मेलबर्न के सेंट मैथ्‍यूज पेरिश चर्च में रविवार को चर्च आया। चर्च में इटैलियन भाषा में प्रार्थना सभा हो रही थी। हमलावर का कहना था कि फादर प्रार्थनासभा कराने के योग्‍य नहीं हैं। हमला करते समय हमलावर चिल्‍ला रहा था, 'तुम एक भारतीय हो, एक हिंदु या फिर मुसलमान हो ऐसे में तुम प्रार्थना सभा नहीं करा सकते हो, मैं तुम्‍हें जान से मार दूंगा।' इसके बाद उसने एक चाकू निकाली और कई लोगों के सामने उन पर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकलने में सफल हो गया।

कौन हैं फादर मैथ्‍यू

मैथ्‍यू को नॉर्दन हास्पिटल ले जाया गया और हमले की वजह से उनकी गर्दन पर चोट आई है। इलाज के बाद उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मैथ्‍यू मेलबर्न के इस चर्च में वर्ष 2014 से ही फादर हैं। थामारसेरी डिऑइसीज अथॉरिटीज का कहना है कि फादर मैथ्‍यू चर्च में पादरी की ड्यूटीज को पूरा करते रहेंगे। मैथ्‍यू, केरल के कोझीकोड स्थित अनाक्‍कमपोयिल के रहने वाले हैं। वर्ष 1994 में वह थामारसेरी डिऑइसीज अथॉरिटीज के साथ जुड़े थे और तब से ही वह धर्म का काम कर रहे हैं। पादरी बनने से पहले वह अल्‍फोंसा के स्‍कूल में टीचर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+