बढ़ी दाढ़ी और धर्म की वजह से एयरपोर्ट से लौटाया
नई दिल्ली। महज दाढ़ी बड़ी होने की वजह से जॉर्जिया एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया। भारतीय मूल के नागरिक के साथ हुए इस बर्ताव के बाद एक बार फिर से यूरोपीय देशों के रवैये की निंदा हो रही है।

पीड़ित व्यक्ति हाकिमजई ने कहा कि वह छुट्टियां बिताने के लिए जॉर्जिया गये थे लेकिन उन्हें उन्हें एय़रपोर्ट से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वापस लौटा दिया गया।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें उनके मुस्लिम होने और लंबी दाढ़ी की वजह से एयरपोर्ट से लौटा दिया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ मेरे तीन अन्य दोस्त भी थे लेकिन उन्हें एयरपोर्ट पर नहीं रोका गया।
हाकिमजई ने बताया कि मुझे शौचालय भी नहीं जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि जैसे ही मैंने काउंटर पर अपना टिकट दिखाया तो उन्हें दूसरे काउंटर पर भेज दिया गया जबकि मेरे दस्तावेजों में किसी तरह की खामी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications